फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyers demand dismissal of accountant

Lakhimpur Kheri News: वकीलों ने की लेखपाल को बर्खास्त करने की मांग

Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lawyers demand dismissal of accountant
लखीमपुर खीरी। राज्य विधिक परिषद के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निघासन के लेखपाल को रिश्वत लेने के मामले में बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

परिषद के पदाधिकारी व सदस्य अधिवक्ता अजय शुक्ला की अगुवाई में डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि कुछ दिन पूर्व तहसील निघासन के लेखपाल को विजिलेंस टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था।

पता चला है कि अब उसको बहाल करने की तैयारी चल रही है। इससे अधिवक्ता समाज में काफी आक्रोश है। जबकि हाल ही में भारत सरकार ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए सीबीआई अधिकारी राहुल राज को दिया गया उत्कृष्टता पदक वापस ले लिया है।
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम मांग की गई है कि जांच कराकर लेखपाल को हटाया जाए। इस मौके पर आफताब अहमद, श्यामजी मिश्रा, मीराजी, मनोज प्रजापति, अफसरअली, रजत शेखर, रजनीश त्रिवेदी, इश्हाक, अनिल तिवारी समेत तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed