{"_id":"69cab42a9faea8ab500848b2","slug":"lavisha-won-the-badminton-singles-event-jyoti-won-the-rope-jumping-event-and-shilpi-won-the-carrom-even-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-171636-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बैडमिंटन सिंगल्स में लविशा, रस्सीकूद में ज्योति व कैरम में शिल्पी जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बैडमिंटन सिंगल्स में लविशा, रस्सीकूद में ज्योति व कैरम में शिल्पी जीतीं
Mon, 30 Mar 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
आर्यकन्या महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं की विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते शिक्षक। सं
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्राचार्य प्रो. गीता शुक्ला ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, साहस और टीम भावना का विकास होता है।
विशिष्ट अतिथि तृप्ति अवस्थी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया, जबकि एसएम आसिफ ने खेलों को अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बताया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि मैदान पर छात्राएं टीमवर्क का वास्तविक अनुभव हासिल करती हैं।
प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन सिंगल्स में लविशा तिवारी प्रथम, शिल्पी द्वितीय और हिमांशी जोशी तृतीय रहीं। डबल्स में लविशा तिवारी व वैष्णवी विजेता रहीं। रस्सीकूद में ज्योति वर्मा प्रथम और कैरम में शिल्पी विजेता रहीं। खो-खो में टीम ‘बी’ ने बाजी मारी।
विज्ञापन
कार्यक्रम विभिन्न शिक्षकों के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें कोच आबिदा की विशेष भूमिका रही। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।