{"_id":"69a47d0fe46c2b407001b539","slug":"last-year-60-of-samples-failed-on-holi-this-time-too-the-fear-is-deep-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169455-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: होली पर पिछले साल 60% नमूने फेल... इस बार भी आशंका गहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: होली पर पिछले साल 60% नमूने फेल... इस बार भी आशंका गहरी
Sun, 01 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के सैंपल भरते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। त्योहारों पर मिठास के नाम पर मिलावट का कड़वा खेल एक बार फिर सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल होली पर लिए गए नमूनों में 60 प्रतिशत खाद्य पदार्थ जांच में फेल पाए गए। यानी बड़ी संख्या में लोगों ने अनजाने में मिलावटी या घटिया गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों का सेवन किया।
पिछले वर्ष होली पर चलाए गए विशेष अभियान में 54 नमूने भरे गए थे, जिनमें से 33 फेल पाए गए। इनमें 27 नमूने अधोमानक और छह असुरक्षित श्रेणी में थे। रिपोर्ट आने के बाद कारोबारियों पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन त्योहार गुजरने के महीनों बाद रिपोर्ट आने से उपभोक्ताओं को तत्काल राहत नहीं मिल पाती।
इस होली पर भी विभाग ने अभियान तेज किया है। रविवार दोपहर तक 38 नमूने जांच के लिए भेजे गए। इनमें दूध के सात, मावा के पांच, पनीर का एक, दूध की मिठाई के सात, सरसों तेल के दो, रिफाइंड के दो, बेसन के चार, अनाज के चार, अन्य मिठाई का एक, मसाला का एक तथा कचरी व चायपत्ती के दो नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि नमूने उन्हीं खाद्य पदार्थों के लिए जाते हैं, जिनमें गड़बड़ी की आशंका होती है। ऐसे में इस बार भी बड़ी संख्या में नमूने फेल होने की संभावना जताई जा रही है।
अभियान के दौरान 45 लीटर दूध, पांच किलो मावा, 126 किलो दूध की मिठाई और 70 किलो बिना दूध की मिठाई खराब पाए जाने पर नष्ट कराई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 24,500 रुपये है।
साथ ही 78 किलो वनस्पति, 71 किलो बेसन, 38 किलो कचरी और 13 किलो चायपत्ती (करीब 24,600 रुपये मूल्य) को सीज किया गया।
दिवाली पर लिए गए 51 नमूनों में से अब तक केवल 20 की रिपोर्ट आई है, जबकि 31 रिपोर्ट अभी लंबित हैं। प्राप्त 20 रिपोर्ट में 50 प्रतिशत नमूने फेल पाए गए।
-- -
पिछली होली की जांच रिपोर्ट- हर श्रेणी में है गड़बड़ी
खाद्य पदार्थ
कुल नमूने
फेल
पास
दूध मिठाई
10
06
04
दूध
03
02
01
खोया
13
04
09
अन्य मिठाई
03
01
02
पनीर
03
03
00
चाय
01
00
01
कचरी
05
05
00
मसाला
01
01
00
घी
02
02
00
-- --
मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछली होली में फेल पाए गए 33 नमूनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। इस बार भी सघन अभियान चल रहा है। 246 किलो खराब मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई है और 200 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-बृजेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य