{"_id":"5814b1d64f1c1b994fbc50f6","slug":"lamps-and-ball-bearing-toy-purchases-fiercely","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीयों और खील-खिलौनों की जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीयों और खील-खिलौनों की जमकर हुई खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
दिवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिशबाजी, सजावटी सामान और मिठाईयों की दुकानों पर भारी भीड़
दीपावली पर नगर में दुकानें सजीं। लोगों ने त्योहार की खुशियां मनाने के लिए जमकर खरीदारी की। इससे देर रात तक नगर का बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा।
दीपावली त्योहार खुशियों के साथ प्रकाश और आतिशबाजी के लिए भी जाना जाता है। नगर में जगह-जगह मूर्तियों, मोमबत्ती, घरों के सजाने के लिए विद्युत झालरों, मिठाइयों की दुकानें सजी हैं। जहां लोग देर रात तक खरीदारी करने में मशगूल रहे। बाजार रोशनी की चकाचौंध और ग्राहकों से देर रात तक गुलजार रहा।
प्रशासन ने आतिशबाजी की दुकानों की लाइसेंस स्वीकृति के बाद पब्लिक इंटर कालेज के स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में आतिशबाजी की करीब 70 दुकानें सजी हैं। जहां लोग बच्चों के साथ जाकर आतिशबाजी के लिए पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, राकेट, मिर्ची, तमंचा आदि आइटम खरीद रहे हैं। स्टेडियम में आग से सुरक्षा की दृष्टि से आतिशबाजों ने अपनी दुकानों के सामने बालू, पानी, अग्निशमन गैस सिलेंडर आदि की व्यवस्था कर रखी है। फायर स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र सिंह शिंदे ने बताया कि आग से सुरक्षा के लिए दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सहित पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला मैदान के पास की सड़कों के किनारे नगर और दूर दराज से आए कारीगरों ने मिट्टी के दीयों, भुरकी, गुल्लक, मूर्तियां, खिलौने रुई की दुकानें सजा रखी हैं। जहां लोग सामान की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बिझौली क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर, बक्खारी की साप्ताहिक बाजार में सजी दुकानों से लोगों ने दीपावली पर जमकर खरीदारी की।
ममरी। दीपावली की पूर्व संध्या पर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान में सजी आतिशबाजी की दुकानों पर खरीदारी करने वाले युवाओं और बच्चों की जहां दिन भर भीड़ रही। वहीं, एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी, एसओ हैदराबाद प्रमोद मिश्र, एसडीएम गोला घनश्याम त्रिपाठी और गोला फायर सर्विस स्टेशन के दमकल कर्मियों ने पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर में दीपावली को लेकर बाजारों में खासी रौनक रही। साथ ही घरों में छोटी दीवाली भी मनाई गई। बाजारों में भीड़भाड़ के चलते मेला रोड, स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही दिया, पटाखा, झालरों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ रही।
दीपावली में आतिशबाजी की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीददारी की। हालांकि इस बार आतिशबाजी का रेट कुछ ज्यादा होने के कारण लोगों ने कुछ कम पटाखे खरीदे, लेकिन इसके बाद भी दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। दीया, बिजली की झालरों, मोमबत्तियों की दुकानों में भी लोगों की भीड़ रही। साथ ही ज्यादा भीड़ भाड़ होने के कारण मेला रोड, स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति भी बनी रही। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना भी उठाना पड़ा।