फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lalkuan-Kolkata Express departs for its first trip

Lakhimpur Kheri News: पहला फेरा लेकर रवाना हुई लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस

Thu, 08 Oct 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Kolkata Express departs for its first trip
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनस्रोत-संवाद
मैलानी। त्योहारी सीजन में मैलानी, गोला और लखीमपुर के यात्रियों को कोलकाता की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल गई है। लालकुआं से कोलकाता के बीच चलने वाली आठ फेरों की पूजा स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को अपने पहले फेरे पर रवाना हुई। ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड के साथ पश्चिम बंगाल और बिहार की यात्रा भी आसान होगी।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस को आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक और ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं एक्सप्रेस को 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक आठ-आठ फेरों के लिए चलाने की घोषणा की है। लालकुआं से यह ट्रेन बृहस्पतिवार दोपहर 12:35 बजे रवाना हुई। किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत और पूरनपुर होते हुए मैलानी से 18:00 बजे, गोला गोकर्णनाथ से 18:22 और लखीमपुर से 18:52 बजे रवाना हुई। सीतापुर से बजे बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर आदि स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार रात 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन

------------
दस को कोलकाता से लालकुआं के लिए होगी वापसी
वापसी में ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं एक्सप्रेस 10 अक्तूबर शनिवार सुबह पांच बजे कोलकाता से चलेगी। रविवार को लखीमपुर 08:40, गोला गोकर्णनाथ से 09:12, मैलानी में 10:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पूरनपुर, पीलीभीत और किच्छा होकर लालकुआं 15:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 लिंक होफमैन बुश (एलएचबी) कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
1500 किमी की दूरी तय कर पहुंचेगी कोलकाता
लालकुआं से पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर होते हुए कोलकाता तक करीब 1500 किमी की दूरी है। ट्रेन नंबर 05060 की औसत गति 42.32 किमी प्रति घंटा और ट्रेन नंबर 05059 की औसत गति 43.03 किमी प्रति घंटा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed