फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhs stolen from elderly woman's house, some items returned under pressure

Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग महिला के घर लाखों की चोरी, दबाव में लौटाया कुछ सामान

Wed, 01 Jul 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from elderly woman's house, some items returned under pressure
छैरासी में बरामद चोरी का माल।संवाद
गोला गोकर्णनाथ/बिजुआ। कोतवाली गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत छैरासी में एक बुजुर्ग महिला के घर चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के पंचायत सहायक समेत पांच युवकों पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि घटनास्थल पर मिली एक चप्पल के आधार पर एक आरोपी की पहचान हुई।
विज्ञापन

छैरासी निवासी सुरसुता देवी पत्नी फकीरा लाल घर में अकेली रहती हैं। उनका आरोप है कि 30 जून की रात कुछ युवक घर में घुस गए और कमरे व बक्से का ताला तोड़ दिया। सुबह उठने पर मुख्य दरवाजा खुला और सामान बिखरा मिला, जिसके बाद उन्होंने यूपी-112 पर सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़िता के अनुसार, पूछताछ के दौरान कुछ अन्य युवकों के नाम भी सामने आए। सुरसुता देवी ने बताया कि चोर दो बटुला, दो लुटिया, 20 हजार रुपये नकद, पांच पसेरी लाही, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो सोने के पेंडल, एक सोने का मांगटीका सहित अन्य कीमती सामान ले गए। ग्रामीणों के दबाव के बाद आरोपियों ने दो बटुला और लाही लौटा दी, लेकिन 20 हजार रुपये, सोने के कुंडल, पेंडल, मांग टीका और अन्य सामान अभी तक वापस नहीं मिला। उनका आरोप है कि शेष सामान मांगने पर आरोपी टालमटोल कर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने जान-माल का खतरा बताते हुए गोला कोतवाली में पांचों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई और शेष सामान बरामद कराने की मांग की है। सीओ महक शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। शेष सामान बरामद कराने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed