फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhs stolen from elderly woman's house, some items returned under pressure

Lakhimpur Kheri News: 699 रुपये वापस कराने के चक्कर में गंवाए 43 हजार

Wed, 01 Jul 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from elderly woman's house, some items returned under pressure
फरधान। गांव सकतापुर निवासी आमिल अख्तर के खाते से साइबर ठग ने 43,392 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने बैंक और साइबर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

आमिल अख्तर ने बताया कि एक माह पहले उन्होंने ऑनलाइन शॉर्ट स्टोरी ड्रामा देखने के लिए 699 रुपये का रिचार्ज कराया था। बुधवार को बिना अनुमति दोबारा 699 रुपये कट गए। रिचार्ज ऑफर पहले ही बंद कर देने के कारण उन्होंने राशि वापस कराने के लिए ऑनलाइन कस्टमर केयर पर संपर्क किया।
कुछ देर बाद नए नंबर से शैक आकिफ अली नाम बताने वाले व्यक्ति का फोन आया। उसने व्हाट्सएप पर कस्टमर सपोर्ट एप का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने और रिफंड के लिए आवेदन करने के लिए कहा। लिंक डाउनलोड करने के बाद उसने पांच मिनट इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद मोबाइल फोन हैंग हो गया। लॉक खुलने पर आमिल ने देखा कि उनके खाते से 43,392 रुपये कट चुके थे। खाते से रकम निकलने का संदेश भी मोबाइल फोन पर आ गया। दोबारा कॉल करने पर आरोपी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

ठगी का पता चलने पर आमिल इंडियन बैंक फरधान पहुंचे, जहां से उन्हें साइबर थाने में शिकायत करने के लिए भेजा गया। बैंक प्रबंधक पार्थ सारथी डे ने बताया कि पीड़ित ने लिंक डाउनलोड किया था, जिसके बाद खाते से रुपये निकले। मामले में साइबर थाने में शिकायत करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed