{"_id":"68447ad5428fcda34905e757","slug":"lakhs-stolen-from-a-businessmans-house-in-bhanpuri-khajuria-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-147678-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भानपुरी खजुरिया में व्यापारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भानपुरी खजुरिया में व्यापारी के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया में एक व्यापारी की दुकान की दूसरी मंजिल पर स्थित घर से चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी पीड़ित से वार्ता कर चोरी की जानकारी हासिल की।
भानपुरी खजुरिया चौराहे पर उमेश पुत्र चंद्रिका के दो मंजिला मकान के नीचे दुकान है, जबकि दूसरी मंजिल पर घर है। जहां से लाखों की चोरी होने की बात दुकान स्वामी बताई गई। सूचना पर थाना प्रभारी अंबर सिंह, खजुरिया प्रभारी अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल की। चोरी की सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ऋषिकेश सिंह और अन्य व्यापारी प्रतिनिधि भी पहुंच गए।
पीड़ित व्यापारी उमेश ने बताया कि चोर घर में रखे चार लाख रुपये और गहने चुरा ले गए हैं। गहनों में दो जोड़ी अंगूठी, चेन, झुमके आदि शामिल हैं। चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग तहरीर देते हुए व्यापारी द्वारा की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि दुकान की दूसरी मंजिल में चोरी की घटना हुई है। निरीक्षण करने पर न तो ताला टूटा मिला है और न ही कोई दरवाजा टूटा मिला। मामले में जांच शुरू कर दी गई है, फिलहाल अब तक कोई खास सुराग नहीं मिल सका है।