{"_id":"68adf7f2afa21523c4079945","slug":"lakhs-of-rupees-robbed-from-a-ration-dealer-incident-happened-on-canal-road-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-154193-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोटेदार से लाखों की लूट, नहर रोड पर हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोटेदार से लाखों की लूट, नहर रोड पर हुई घटना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना भीरा निवासी एक कोटेदार के साथ बाइक सवार तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने सोने की अंगूठी, चेन और पर्स सहित पर मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखरांवां निवासी कोटेदार नौशाद खां पलिया से बाइक से घर जा रहे थे। बस्तौली मूडासवारान नहर रोड पर ग्राम हर्रैया व गदियाना के बीच सुनसान जगह पर तीन बाइक सवार लोगों ने बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही सिर में डंडा मार दिया, जिससे नौशाद गिर गए। लुटेरे उनके पास से नकदी, दो सोने की अंगूठी व एक सोने की चेन छीनकर भाग गए।
सूचना मिलते ही बिजुआ चौकी प्रभारी बृजेश मौर्या तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को बिजुआ अस्पताल पहुंचाया। भीरा एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर दी जा रही है, जल्द ही कार्रवाई करते हुए लुटेरों को पकड़ा जाएगा। इधर, पीड़ित के चचेरे भाई तनसीर खां ने बताया कि लुटेरे केवल फोन और पर्स ले गए हैं। पर्स में सात हजार रुपये थे। बाकी सोने की अंगूठी और चेन सलामत है।