{"_id":"6054ebcb8ebc3ed63c4bcf24","slug":"lakhimpur-tehsil-bar-association-announces-indefinite-work-boycott-lakhimpur-news-bly4411008199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन ने की अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन ने की अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को वकीलों के साथ बैठक कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। तहसील परिसर में अधिवक्ता धरना प्रदर्शन भी करेंगे। एसोसिएशन ने पांच सदस्यों की निगरानी समिति भी बनाई है, जो न्यायिक बहिष्कार के दौरान अदालत में किसी वकील के पाए जाने पर 500 रुपये अर्थदंड लगाएगी।
पंजाबी कॉलोनी में स्थित एक गाटा जमीन पर एक प्रापर्टी डीलर द्वारा प्लाटिंग किए जाने के बाद से शिकायतों का दौर शुरू हुआ, जिसमें नायब तहसीलदार के नेतृत्व में लेखपालों की टीम बनाकर पैमाइश कराई जा चुकी है। जांच में सामने आया कि राजस्व कर्मचारियों से साठगांठ कर प्लॉट के रकबे से सात डिसिमल अधिक रकबे पर प्लॉटिंग कराई जा रही है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि अवैैध तरीके से प्लॉटिंग कराई जा रही है। मोहल्ला निवासी पंकज गुप्ता का मौके पर बना मिला शौचालय, टैंक व बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत पर जांच कराई गई, लेकिन कब्जेधारी व प्रापर्टी डीलर से साठगांठ कर राजस्व कर्मचारी व अधिकारी मामले की लीपापोती में जुटे हैं। नाराज वकीलों ने दो दिन पहले डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद भी कार्रवाई न होने से नाराज वकीलों ने नियमित धरना प्रदर्शन और न्यायिक बहिष्कार की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
बैठक में प्रस्ताव पर सभी वकीलों ने सहमति जताई, जिसके साथ ही न्यायालयों के बाहर सामान्य तिथि की सूचना चस्पा करने की मांग रखी गई ताकि किसी वकील को न्यायालय में प्रवेश न करना पड़े। बैठक में मंत्री अवधेश कुमार त्रिवेदी, पंकज जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्याय, गौरव उपस्थित रहे।