फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Sitapur road blocked after death of Kanwariya in road accident

कांवड़िये की मौत पर बवाल: आक्रोशित लोगों ने लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर लगाया जाम, तीन घंटे फंसे रहे वाहन

Mon, 07 Aug 2023 02:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 02:08 PM IST
सार

ओयल निवासी कांवड़ियों का जत्था कन्नौज से गंगाजल लेकर वापस आ रहा था। सीतापुर सीमा में हरगांव रेलवे क्रासिंग के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के आगे रोडवेज बस ने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Lakhimpur Sitapur road blocked after death of Kanwariya in road accident
कांवड़ियों ने लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज से गंगाजल लेकर लखीमपुर खीरी के प्राचीन ओयल मंदिर आ रहे खागी-ओयल निवासी कांवड़िये अनूप को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह लखीमपुर-सीतापुर बॉर्डर पर बेनी राजादशरथपुर गांव के पास हुआ। इससे आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


सीतापुर और लखीमपुर की ओर से आ रहे वाहनों को रोक दिया गया। सूचना पर ओयल चौकी पुलिस, सीओ सदर, एसडीएम सदर समेत सीतापुर के सदर एसडीएम, हरगांव और कई अन्य थानों की पुलिस पहुंची। नाराज कांवड़ियों को मनाने का प्रयास शुरू हुआ। सदर विधायक योगेश वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में हादसा: झोपड़ी पर गिरी पड़ोसी के मकान की दीवार, मासूम बेटा-बेटी की मौत, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा 

जाम की वजह से सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मृतक कांवड़िये के साथियों ने बताया कि वे लोग कन्नौज से गंगाजल लेकर ओयल मंदिर आ रहे थे। रात में हरगांव में रुके। सुबह के समय हरगांव रेलवे क्रासिंग के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के आगे पहुंचने पर रोडवेज बस ने अनूप को टक्कर मार दी। 

कांवड़ियों ने पुलिस पर व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। अधिकारियों की मान-मानौव्वल और सदर विधायक के समझाने पर कांवड़िये मान गए। करीब तीन घंटे तक सीतापुर-लखीमपुर रोड पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है।

बांकेगंज में कांवड़ियों से भरी ट्रॉली पलटी

बांकेगंज में गोला शिव मंदिर के दर्शन के बाद पलिया लौटते वक्त कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कुकरा मार्ग किनारे पलट गई। सड़क किनारे पानी भरा हुआ था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में तीन कांवड़िये मामूली रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक कांवड़िये गोला से पलिया के त्रिकोलिया के पढ़ुआ घर वापस जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed