फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur saw the anguish of falling behind in the race for the Smart City

लखीमपुर के स्मार्ट सिटी की दौड़ में पिछड़ने की पीड़ा दिखी

Mon, 21 Sep 2015 07:21 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Sep 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur saw the anguish of falling behind in the race for the Smart City
स्मार्ट सिटी की दौड़ में लखीमपुर के पिछड़ने की पीड़ा यहां प्रयास संस्था के बैनर तले हुई गोष्ठी में लोगों के दिलों में दिखी। मेला मैदान रोड पर एक होटल में सामाजिक  और सांस्कृतिक संस्था प्रयास ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्र ने की। इसमें नगर के प्रबुद्धजनों ने शहर के स्मार्ट सिटी की सूची से बाहर हो जाने पर चिंता जताई।
विज्ञापन

गोष्ठी में शहर की साफ सफाई, समय से गृहकर जलकर जमा करने, सभी सूचनाएं ऑन लाइन किए जाने पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर से आत्मीयतापूर्ण संबंध बनाएं। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ. एससी मिश्र ने उत्तरदायित्व पूर्ण नागरिक होने पर बल दिया। इस मौके पर पीके इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव, आनंद कालरा, सीपी मिश्र, महेश जायसवाल, हरि प्रकाश त्रिपाठी, मधूलिका त्रिपाठी, नीति गुप्ता, बबिता घोषाल, सुजाता मिश्रा, मानिका रस्तोगी, मयंक मोहन गुप्ता और मोती सागर बसैया आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

इस मौके पर मयंक बाथम, अंबुज गुप्ता, अंजू गुप्ता, पुष्पा गौतम, प्रकाशिनी मिश्रा, सत्येंद्र द्विवेदी, श्रीप्रकाश लोधी, डॉ. बीबी धुरिया, राजेश दीक्षित, छाया पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था के सचिव आनंद अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed