{"_id":"615b03d88ebc3e09926d4231","slug":"lakhimpur-kheri-violence-update-cross-fir-registered-on-complaint-of-a-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी हिंसा: मामले में अब क्रॉस एफआईआर, भाजपा नेता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी हिंसा: मामले में अब क्रॉस एफआईआर, भाजपा नेता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Mon, 04 Oct 2021 08:18 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:18 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भाजपा नेता की ओर से दूसरे पक्ष के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा भले ही थम गई हो, लेकिन इसे लेकर शुरू हुआ बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आठ लोगों की मौत के मामले में सोमवार को अब एक क्रॉस एफआइआर भी दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता की ओर से दूसरे पक्ष के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कुल आठ लोगों की हुई मौत
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि लखीमपुर खीरी बवाल में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। इसमें चार किसानों के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार शामिल है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री के बयान से खफा थे किसान
लखीमपुर में बवाल की आग आठ दिन पहले संपूर्णानगर में किसान गोष्ठी से सुलगनी शुरू हुई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को 25 सितंबर को लखीमपुर जाते समय किसानों ने काले झंडे दिखाए थे। अजय मिश्र किसानों के प्रदर्शन से खफा हो गए। उन्होंने जनसभा में कहा कि अगर हम कार से उतर जाते तो उन्हें भागने का रास्ता नहीं मिलता। सुधर जाओ, वरना हम सुधार देंगे, दो मिनट लगेंगे। मैं किसी चुनौती से भागता नहीं। जिस दिन मैंने उस चुनौती को स्वीकार कर लिया, उस दिन लखीमपुर खीरी भी छोड़ना पड़ जाएगा। यह याद रखना।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर को टेनी का विरोध करने पहुंचे थे किसान
तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्य का एक कार्यक्रम था, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भी पहुंच रहे थे। उनके काफिले के तिकुनिया जाने की जानकारी मिलते ही किसान मार्ग जाम करने पहुंच गए। रास्ते पर ही किसानों ने अजय मिश्र के काफिले को काले झंडे दिखाना शुरू किया और उनकी गाड़ी का घेराव कर लिया। आरोप है कि इसी दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें दो किसानों की मौत हुई।
दोपहर दो से चार बजे के बीच भड़की हिंसा
इसके बाद गाड़ी पलटने से दो और किसानों की जान चली गई। यानी घटना में कुल चार किसान मारे गए। इसके बाद गुस्साए किसानों ने कथित तौर पर आशीष की गाड़ी पर हमला कर दिया और उसके ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला। उग्र किसानों की भीड़ ने बाद में गाड़ी में आग लगा दी। घटना में कुल आठ लोगों की जान चली गई। घटना के बाद हालात और न बिगड़ें, इसके लिए इलाके में इटंरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।