फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lakhimpur kheri Tikunia Violence Case Rakesh Tikait met the jailed farmer's family

तिकुनिया हिंसा मामला: जेल में बंद किसानों के परिजन से मिले राकेश टिकैत, जल्द ही निर्णय की बात कही

Sat, 22 Jan 2022 09:58 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 09:58 PM IST
सार

उन्होंने जल्द ही मामले में कोई निर्णय लिए जाने की बात कही। यहां भी करीब पांच मिनट रुकने के बाद टिकैत का काफिला निघासन की ओर रवाना हो गया।

विज्ञापन
lakhimpur kheri Tikunia Violence Case Rakesh Tikait met the jailed farmer's family
किसानों के परिजन से मिले राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार को तिकुनिया हिंसा में जेल में बंद किसानों के परिजन से मिले। बंशीनगर स्थित गुरुप्रीत के घर पहुंचकर राकेश टिकैत ने उनके परिवार से बातचीत की और जल्द ही मामले में कोई निर्णय लिए जाने और परिजन को सूचित किए जाने की बात कही। 

विज्ञापन


शनिवार को लखीमपुर से किसान नेता राकेश टिकैत का काफिला पलिया पहुंचा। यहां उनका टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह बल्ली के नेतृत्व में किसानों व संगठन के लोगों ने स्वागत किया। मिल गेट पर स्वागत के बाद काफिला दुधवा रोड स्थित एक ट्रक वर्कशाप पहुंचा।
विज्ञापन


यहां भी टिकैत समेत उनके साथ आए लोगों को सरोंपा भेंटकर स्वागत किया गया। यहां टिकैत करीब पांच मिनट ही रुके और इसके बाद सीधे बंशीनगर स्थित गुरप्रीत सिंह के घर पहुंचे। गुरप्रीत सिंह तिकुनिया हिंसा मामले में जेल में है। गुरप्रीत के पिता से टिकैत ने वार्ता की। उनसे हालचाल लिया और बताया कि वह और उनका पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल्द ही मामले में कोई निर्णय लिए जाने की बात कही। यहां भी करीब पांच मिनट रुकने के बाद टिकैत का काफिला निघासन की ओर रवाना हो गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह बल्ली ने बताया कि कौड़ियाला घाट गुरुद्वारे में कुछ लोगों से मिलने के लिए राकेश टिकैत रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed