फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lakhimpur kheri incident shadow of father rose from the head of innocent shubham mishra was booth president in bjp

लखीमपुर खीरी प्रकरण: मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया, भाजपा में बूथ अध्यक्ष थे शुभम मिश्रा

Wed, 06 Oct 2021 08:45 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Oct 2021 08:45 AM IST
सार

मृतक के चाचा अनूप मिश्रा ने बताया कि शुभम की तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी एक साल की बेटी है। अनूप मिश्र बताते हैं शुभम बेहद मिलनसार और नेकदिल युवक था। 

विज्ञापन
lakhimpur kheri incident shadow of father rose from the head of innocent shubham mishra was booth president in bjp
विलाप करते शुभम के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को तिकुनिया में हुई हिंसा में शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी शुभम मिश्रा भी भीड़ का शिकार होकर सदा के लिए मौत की नींद सो गए । शुभम भाजपा में बूथ अध्यक्ष थे। 

विज्ञापन


रविवार को घर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के गांव में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। मगर, उन्हें क्या पता था कि शाम को वह नहीं उनका शव घर पहुंचेगा। मृतक के चाचा अनूप मिश्रा ने बताया कि शुभम की तीन साल पहले शादी हुई थी। उनकी एक साल की बेटी है। अनूप मिश्र बताते हैं शुभम बेहद मिलनसार और नेकदिल युवक था। 
विज्ञापन


रविवार को बड़े शौक से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। बताते हैं कि दोपहर को बवाल और आगजनी की सूचना मिली, लेकिन इस तरह की वारदात होने का अंदाजा नहीं था। रविवार की मनहूस शाम भतीजे की मौत की खबर लेकर आई। एक साल की मासूम पापा को याद कर रही है। अब उसको कौन समझाए की उसे दुलारने वाला उसका पापा गहरी नींद में सो गया है, जो कभी नही उठेगा। माता पिता से लेकर पत्नी बेसुध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed