फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Blue team won the final match by six wickets

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर ब्लू टीम ने छह विकेट से जीता फाइनल मुकाबला

Mon, 31 Mar 2025 10:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Blue team won the final match by six wickets
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में प्रथम स्वर्गीय पुरुषोतम लाल त्रिवेदी अधिवक्ता मेमोरियल-ए डिविजन सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। लखीमपुर ब्लू की टीम ने छह विकेट से फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

जेनेसिस स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर पुलक अग्रवाल की उपस्थिति में टॉस कराया गया। लखीमपुर रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 25 ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रेड टीम के कप्तान बेअंत सिंह नाबाद 61 रन व तनु ने 24 रन बनाए। लखीमपुर ब्लू के शैलेंद्र बल सिंह व कृष्ण मोहन ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में ब्लू टीम ने चार विकेट खोकर आसानी से 145 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया। ब्लू टीम के बल्लेबाज कप्तान आदर्श सैनी ने ताबड़तोड़ 50, कार्तिकेय मिश्रा ने 28 रन बनाए। रेड के गेंदबाज तनु ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन पर तनु सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, श्रेष्ठ प्रताप सिंह को बेस्ट ऑल राउंडर ऑफ द टूर्नामेंट, पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी पर वीर सिंह को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट व पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले अविरल को टूर्नामेंट का बेस्ट बॉलर चुना गया।
इसके अलावा आदर्श सैनी को प्लेयर ऑफ द मैच और बेअंत सिंह को फाइटर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। विजेता टीम के कप्तान आदर्श सैनी को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलाकांत दीक्षित व पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने ट्रॉफी दी, जबकि उपविजेता टीम के कप्तान बीएन सिंह को सत्येंद्र मिश्र व संजय वर्मा ने रनर्स अप ट्रॉफी दी।

अंपायरिंग मनीष बंसल व विशाल वर्मा, रेफरी इरफान मालिक और शमी ने स्कोरिंग किया। इस दौरान अधिवक्ता वीरेंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी, अधिवक्ता मीरा शर्मा, प्रधानाचार्य सत्येंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य संजय वर्मा, मोहन चंद्र उप्रेती, असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article