फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Laborer dies after falling into water filled tank of under construction house in Gola Gokarnath

Lakhimpur Kheri: गोला गोकर्णनाथ में निर्माणाधीन मकान के पानी भरे टैंक में गिरकर मजदूर की मौत

Fri, 07 Apr 2023 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Apr 2023 05:57 PM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ के एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। वह शौचालय के टैंक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Laborer dies after falling into water filled tank of under construction house in Gola Gokarnath
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला नीची भूड़ स्थित एक निर्माणाधीन मकान में शुक्रवार को काम करते समय शौचालय के पानी भरे टैंक में गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को मोहल्ला निवासी शारिक जमाल उर्फ राजू के निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था। यहां ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट के गांव द्वारिका गंज निवासी 32 वर्षीय कृष्ण कुमार भी काम कर रहा था। जब काफी देर तक कृष्ण कुमार दिखाई नहीं दिया तो साथ के मजदूर मोहम्मद इरफान और अंशुल कुमार ने तलाश की। 
विज्ञापन


काफी देर बाद शारिक जमाल शौचालय के पानी भरे टैंक में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मचारी उसे निकालकर गोला सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने मानसिक बीमारी और कभी-कभार दौरा पड़ने की बात बताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed