{"_id":"66ba0e8ce10f96f5fb01cfa1","slug":"laborer-died-after-being-buried-in-soil-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: ट्यूबवेल के गड्ढे की सफाई करते समय गिरी मिट्टी, नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: ट्यूबवेल के गड्ढे की सफाई करते समय गिरी मिट्टी, नीचे दबकर युवक की मौत
Tue, 13 Aug 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:22 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज इलाके में सोमवार को हादसा हो गया। बोरिंग के 15 फीट गहरे गड्ढे की सफाई के दौरान ऊपर से गिरी मिट्टी में दबकर नयागांव निवासी नागेंद्र कश्यप (17) की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी जगह पर हुआ था हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक खेत में मजदूरी पर ट्यूबवेल की बोरिंग के 15 फीट गहरे गड्ढे में सफाई कर रहे एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मैगलगंज थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी नागेंद्र कश्यप (18) पुत्र श्रीराम कश्यप सोमवार सुबह मजदूरी पर हरीराम के खेत में ट्यूबवेल की बोरिंग के गड्ढे की सफाई करने गया था। सुबह करीब आठ बजे वह गड्ढे में घुसकर मिट्टी और ईंटे निकाल रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उस पर ढेर सारी मिट्टी गिर गई। मलबे में दबकर श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी मैगलगंज अजय सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
जेसीबी से गड्ढे की खोदाई कराकर श्रमिक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मितौली सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका-मुआयना किया है।