{"_id":"69516c600b1b5ab9930012e4","slug":"lab-technicians-did-not-come-to-bhanpuri-khajuria-tests-were-not-conducted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164663-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भानपुरी खजुरिया में नहीं आए लैब टैक्नीशियन, नहीं हुईं जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भानपुरी खजुरिया में नहीं आए लैब टैक्नीशियन, नहीं हुईं जांचें
Sun, 28 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर पीएचसी में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सम्पूर्णानगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं कम नहीं हो रही हैं। रविवार को भानपुरी खजुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टैक्नीशियन नहीं पहुंचे। इस वजह से जांचें नहीं हो पाईं। ठंड की वजह से मरीजों की संख्या भी कम रही।
भानपुरी खजुरिया में डॉ. उदय भान मौर्य ने 15 मरीज देखे। संपूर्णानगर में डॉ. मनोज वर्मा ने 17 मरीजों को देखा। वहीं, जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए रविवार को शासन की टीम पहुंची। बांकेगंज, पसगवां सहित कई क्षेत्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर जन आरोग्य मेला, टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता, सुविधाएं आदि देखा।
राज्य स्तरीय टीम में को-ऑर्डिनेटर गोविंद राम, बीपीएम दिनेश शर्मा रविवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवर, औरंगाबाद, जंगबहादुरगंज और खखरा का निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने बताया कि टीम ने दवाओं, जांच, प्रसव, आपरेशन थियेटर, स्वच्छता, बेड चादर आदि का निरीक्षण किया। सिटीजन चार्टर, संबंधित कक्ष के बाहर सुविधाओं की सूची देखी। स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि कमियों को दूर करें। जन आरोग्य मेलों की भी हकीकत जानी। इधर, जंगबहादुरगंज पीएचसी के चिकित्सक डॉ. रमाकांत वर्मा ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 92 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पांच केंद्रों पर पहुंची बरेली मंडल की टीम
फरधान। बरेली मंडल से आए डीएमएचसी अमित दुबे व डीपीसी सिद्धार्थ गुप्ता ने रविवार को फरधान के लगुचा, देवकली, खीरी टाउन, कालाआम, सेमरई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। दवाएं एवं मरीजों की जांचों के बारे में जानकारी ली। अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि पांचों पीएचसी पर 280 मरीज पहुंचे, जिसमें 138 की जांच की गई।
-- -- -- -- -- -- -
सेमरई 100, पड़रियातुला 80 मरीज पहुंचे
केशवापुर/बिजुआ। सेमरई में रविवार को 100 मरीज पहुंचे। डॉ. आरके सिंह व डॉ. विनोद वर्मा ने मरीजों को दवाएं दीं। एएनएम अर्चना वर्मा, सुप्रिया मिश्रा, स्टाफ नर्स वंदना दीक्षित ने महिला रोग संबंधित मरीजों की जांच व इलाज किया। वहीं पड़रियातुला में 80 मरीज पहुंचे। मरीजों का इलाज करने के साथ ही आभा कार्ड बनवाने, परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड बनवाने, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं प्रसव संबंधी जानकारी दी। संवाद