फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lab Taknishianon, pharmacists and nurses strike from today

लैब टैक्नीशियनों, फार्मेसिस्टों और नर्सों की हड़ताल आज से

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lab Taknishianon, pharmacists and nurses strike from today
strike - फोटो : amar ujala
सोमवार को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

सोमवार को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक जिला अस्पताल के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महंत सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अब तक सांकेतिक हड़ताल चल रही थी लेकिन प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
बैठक में महंत सिंह ने कहा कि कर्मचारी अपनी 17 मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन शासन ने मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय किया है। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. एके कनौजिया ने कहा कि मंगलवार से होने वाली हड़ताल में लैब टेक्नीशियन, नर्स और फार्मासिस्ट शामिल होंगे। साथ ही कहा कि कुछ अन्य संगठन भी हड़ताल में शामिल होंगे। बैठक में डॉ.परमानंद, डॉ.एसके सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ.सज्जन गौड़, डॉ. सरिता, प्रीति श्रीवास्तव, प्रतिभा पांडे, रजनी मसीह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये है मांगे
-2800 को ग्रेड़ पे बढ़ाकर 4200 रुपये किया जाए
-नर्सिंग संवर्ग में नर्सिंग अधीक्षक और मुख्य नर्सिंग अधिकारी पद का सृजन
-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए
-पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए
-सभी तदर्थ माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को नियमित किया जाए
-विकास सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों को दस वर्ष की सेवा पर पेंशन दी जाए।
-कलक्ट्रेट को जनपद सचिवालय घोषित किया जाए।
-संविदा कर्मचारियों को राजकीय कर्मचारी घोषित किया जाए

सोमवार को फार्मासिस्टों का जारी रहा दो घंटे का कार्य बहिष्कार 
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के फार्मासिस्टों ने सोमवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए सुबह आठ बज से दस बजे तक दवा वितरण काउंटर बंद रखा, जिससे मरीज 10 बजे तक प्रतीक्षा करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिला मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। फार्मासिस्टों ने सुबह आठ बजे से दस बजे तक दवा वितरण काउंटर बंद रखा और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। दो घंटे के कार्य बहिष्कार से दवा लेने के लिए आए मरीजों को दस बजे तक लाइन में लगकर काउंटर खुलने का इंतजार करना पड़ा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.एके कनौजिया, डॉ. अनिल कुमार, डॉ.विमल सिंह, डॉ.सरिता गुप्ता, डॉ.सज्जन गौड़, डॉ.संदीप वर्मा, डॉ.सीपी पांडे, डॉ.एके गुप्ता, डॉ. महंत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed