फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kovid guidelines are not being followed in CHC and PHC

सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज नही कर रहे कोविड गाइड लाइन का पालन

Tue, 11 Jan 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kovid guidelines are not being followed in CHC and PHC
बांकेगंज में स्टेट बैंक मुख्य गेट पर जमा ग्राहकों की भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
पसगवां। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद भी सीएचसी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज, उनके तीमारदार और अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी दो गज की दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। वे मास्क लगाने से भी परहेज कर रहे हैं। डीएम और सीएमओ की अपील के बाद भी सार्वजनिक जगहों, भीड़ वाले स्थानों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

पसगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों से निरंतर कहा जा रहा है। कोविड संक्रमण की नियमित जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगने के बाद मुख्य गेट पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। दो दिन बाद सोमवार को बैंक खुलने पर लेन-देन करने आने वाले ग्राहकों की भीड़ जुट गई। गेट पर बिना मास्क लगाए ग्राहक घंटों खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बावजूद लोग सामाजिक दूरी पालन के प्रति संवेदशील नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed