फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kotwali police caught a member of cyber thug gang

साइबर ठग गिरोह के एक सदस्य को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

Sun, 24 Jul 2022 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kotwali police caught a member of cyber thug gang
पुलिस की गिरफ्त मे साइबर ठग।
शहर के एक होटल में डाले थे डेरा, 98 सिम कार्ड बरामद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला काशीनगर में एक होटल में काफी दिनों से डेरा जमाए साइबर ठग गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य छह लोगों के पलिया पुलिस द्वारा पकड़े जाने की सूचना है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए ठग के पास से 98 एक्टिवेटेड सिम कार्ड समेत आधार, पैन कार्ड, वन कार्ड, पीओएस मशीन आदि सामग्री बरामद की है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर साइबर ठगी के शातिर अपराधी माज उर्फ फैजी निवासी ग्राम बेहननपुरवा थाना पलिया को मोहल्ला काशीनगर में सुमित होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में 98 एक्टिवेटेड सिम कार्ड, 29 वन कार्ड के खाली लिफाफे, आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वन वीजा कार्ड, पीओएस मशीन, मोबाइल फोन, मोबाइल चिप व नगदी बरामद हुई है, जबकि गिरोह का सरगना व अन्य सदस्य फरार है।
विज्ञापन

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाकर फर्जी सिम द्वारा वन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की जाती थी। अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्त के विरुद्घ धारा 419/420/467/468/471/120बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तार अभियुक्त का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed