{"_id":"61c37c24dca3a87f272ba300","slug":"kotdar-accused-of-deducting-lakhimpur-news-bly4700626191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार पर घटतौली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार पर घटतौली का आरोप
विज्ञापन
गोला तहसील में कोटेदार के खिलाफ धरने पर बैठे वसलीपुर के लोग।
अनियमितता की जांच और गांव में खाद्यान्न वितरण कराने की मांग
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत वसलीपुर के लोगों ने बुधवार को तहसील में धरना प्रदर्शन कर कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने और ग्राम पंचायत में ही खाद्यान्न का वितरण कराने की मांग की।
तहसील में धरना प्रदर्शन पर बैठे ग्राम पंचायत वसलीपुर के लोगों ने बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत का उचित दर विक्रेता घटतौली करने के साथ अधिक मूल्य वसूलता है। ग्राम वासियों के विरोध करने पर कोटेदार ने पूर्ति विभाग की साठगांठ से फर्जी मेडिकल तैयार कर कोटे को ग्राम पंचायत से करीब सात किलोमीटर दूर दूसरी ग्राम पंचायत छैरासी से संबद्ध करा दिया है। जिससे ग्राम पंचायत वासियों को दूसरी ग्राम पंचायत में राशन लेने जाना पड़ता है ऐसे में खासकर महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत वासियों ने तहसील के अधिकारियों और मुख्यमंत्री से मामले की जांच, कोटेदार पर वैधानिक कार्यवाही की मांग की।
बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोगों की कोटेदार से घटतौली की शिकायत और फर्जी मेडिकल कराकर कोटे को अन्य ग्राम पंचायत में संबद्ध कराने का आरोप है। उन्होंने बताया कि एसडीएम से बात हुई है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रधान ओमकार सिंह, मिथलेश, बलराम, मायाराम, सुख चरन, रमेश, रूप राम, रंजीत, मंगतरम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।