{"_id":"69ab1c04baf7066e190df6cf","slug":"kolkata-lalkuan-holi-special-will-arrive-tomorrow-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-169730-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कल पहुंचेगी कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कल पहुंचेगी कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल
Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन जिले के लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ और मैलानी स्टेशनों पर रुकेगी। कोलकाता से सात मार्च को पहला फेरा लेकर रवाना हुई यह ट्रेन आठ मार्च की सुबह यहां पहुंचेगी, जिससे त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे ने ट्रेन नंबर 05059/05060 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं होली स्पेशल का संचालन मार्च में चार फेरों के लिए किया है। यह ट्रेन कोलकाता से प्रत्येक शनिवार सुबह पांच बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शनिवार को जिले में पहुंचेगी।
निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन सुबह 08:40 बजे लखीमपुर, 09:12 बजे गोला गोकर्णनाथ और 10:10 बजे मैलानी जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन पूरनपुर, पीलीभीत और भोजीपुरा होते हुए दोपहर 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, ताकि पूर्वांचल और बंगाल की ओर जाने-आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।