{"_id":"612fd2a28ebc3e7a0705e5b2","slug":"kissan-andolan-lakhimpur-news-bly458233344","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर की महापंचायत में पहुंचने का किसानों से आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर की महापंचायत में पहुंचने का किसानों से आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। हडेला गुरुद्वारा में हुई किसानों की सभा में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया।
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे से हडेला गुरुद्वारे में किसान इकट्ठा हुए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि किसान आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक भारत सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून किसी भी प्रकार से किसानों के हित में नहीं है । सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है बड़े उद्योगपतियों से मिलकर सरकार किसानों को उनकी भूमि का मालिकाना हक भी छीनने के लिए तैयार है।
पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महा पंचायत रखी गई है। इसमें ज्यादा से ज्यादा किसान भाग लें। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह, बलकार सिंह, बलवीर सिंह, गुरुदेव सिंह, विजय यादव, निताई दास, आशु खान ,आरजू खान, आसिफ अली आदि किसान मौजूद रहे । संवाद