फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kissan Andolan

अधिकारी बोले-किसानों के हित में है कृषि कानून

Sun, 27 Dec 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
kissan Andolan
लखहा गुरुद्वारे में किसानों को समझाते डीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
रेहरिया/जंगबहादुरगंज। शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल और एसडीएम स्वाति शुक्ला के साथ लखहा गुरुद्वारा पहुंचे और किसानों से सीधा संवाद कर कृषि बिल को किसानों के हित में बताया।
विज्ञापन

शनिवार को लखहा गुरुद्वारे पर किसानों की बैठक कर डीएम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में कृषि कानून लेकर आई है। प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री किसानों के मन में कृषि कानूनों को लेकर जो भ्रम हैं उनको दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार किसानों से हर स्तर पर बात करने के लिए तैयार है। माहौल खराब करने के लिए कुछ शरारती तत्व किसान बनकर आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। ऐसे आसमाजिक तत्वों पर नजर रखने की जरूरत है। संयम रखें सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के समक्ष सुभाषनगर के किसान केसर सिंह ने कहा कि क्रय केंद्रों पर धान सही दाम पर नहीं खरीदा जा रहा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इस मौके पर थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी, ज्ञानी बलजिंदर सिंह, रेहरिया चौकी इंचार्ज मनीष पाठक, पालबाबू, बिट्टा सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। उचौलिया पहुंचे डीएम ने यहां के नानकसर गुरुद्वारे में किसानों की बैठक को संबोधित किया और शांति बनाए रखने की अपील की।
किसान आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जताने का अधिकार सबको है पर विरोध सक्षम फोरम पर संविधान के दायरे में हो। उन्होंने किसानों से स्थानीय स्तर पर ज्ञापन के माध्यम से अपनी बात पहुंचाने को कहा। एसपी विजय ढुल ने कहा कि किसानों के सामने दिक्कत है, प्रयास करें तो कम होंगी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि सभी मिलजुल कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed