{"_id":"bf916a6dabea3e161eb17f5fb1c48de6","slug":"king-oda-singh-went-bulldozer-on-historic-fortress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा लोने सिंह की ऐतिहासिक गढ़ी पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा लोने सिंह की ऐतिहासिक गढ़ी पर चला बुलडोजर
मितौली
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राजा लोने सिंह की गढ़ी को 1858 में अंग्रेजों ने ध्वस्त किया था, अब अपनी ही सरकार उस गढ़ी का वजूद मिटाने पर तुली है। तहसील कर्मचारियों के लिए आवास बनाने को आजादी की पहली लड़ाई के उस स्मारक पर बुधवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति के महानायक राजा लोने सिंह की मितौली गढ़ी के टीले पर तहसील आवास बनाने के लिए बुधवार को जेसीबी चलवाकर उसका वजूद मिटाने की कोशिश की गई। इस गढ़ी पर सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर और एक मजार भी है। स्वाधीनता संग्राम का यह गौरवशाली चिह्न नष्ट होने को है। मितौली के लोगों ने डीएम से मांग की है कि तहसील आवास किसी अन्य जगह पर बनाया जाए ताकि स्वतंत्रता संग्राम की यह अनमोल विरासत बची रहे।
कस्बा स्थिति राजा लोने सिंह की ऐतिहासिक गढ़ी पर तहसील प्रशासन के बुलडोलर चलाए जाने से लोगों में गहरा रोष है। 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद राजा लोने सिंह की ध्वस्त हो चुकी गढ़ी मितौली की शान कही जाती है लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से तहसील कर्मचारियों के आवास निर्माण की तैयारी के चलते बुजडोजर से समतलीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी कुछ दिन पहले ही क्षेत्र के पुरातत्व प्रेमियों ने गढ़ी पर मौजूद पौराणिक शिव मंदिर के जीर्णोद्धार करते हुए हरियाली के लिए पौधरोपण अभियान चलाया था। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सहयोग किया था। गढ़ी पर मौजूद शहीद मर्द बाबा की पुरानी मजार और शिव लिंग क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम की आस्था का केंद्र माने जाते है।
गढ़ी पर चलाए जा रहे बुलडोजर से लोगों में रोष है। साथ ही उसके आस्तित्व को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। इस मुहिम में संरक्षण समिति के संस्थापक केके मिश्र, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता और राजा लोने सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक बलवीर सिंह ने प्रशासन से अपील की है कि वह इस ऐतिहासिक विरासत को मिटाने में नहीं बल्कि संरक्षण में सहयोग करें।
इस बाबत तहसीलदार सुनील कुमार झा ने बताया कि गाटा संख्या 3609 के पौने दो एकड़ क्षेत्रफल पर पूर्व में आवास के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिलने पर काम किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक सुनील लाला ने बताया कि लोगों की आस्था को देखते हुए इस बाबत प्रशासन से बात की जा रही है।