फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Killed in tiger attack aged

बाघ के हमले में वृद्ध की मौत

Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Killed in tiger attack aged
बाघ का हमला - फोटो : अमर उजाला
आंवला जंगल के पास हुई घटना, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

आंवला जंगल के पास खेत से अगोला लेने गए 65 वर्षीय वृद्ध पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर काफी लोग मौके पर पहुंच गए।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। 
भीखमपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी ज्ञानी गांव के हियात गाजी के यहां नौकरी करता था, शनिवार सुबह खेत पर वह अगौला लेने गया था लेकिन जब शाम तक वह नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश  शुरू की। सकेथू गांव के पश्चिम आंवला जंगल के किनारे गांव के हियात गाजी के गन्ने के खेत में उसका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि बाघ वहां पहले से घात लगाए बैठा था। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों के अलावा एसओ हैदराबाद, अजान चौकी इंजार्च पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर विधायक विनय तिवारी भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र की नाकाबंदी कर बाघ की लोकेशन पता की जा रही है। मृतक ज्ञानी की तीन लड़कियों में दो विवाहित हैं। दो लड़कों और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed