{"_id":"5883913a4f1c1b1a6eefe034","slug":"killed-in-tiger-attack-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमले में वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के हमले में वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो भीखमपुर (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
बाघ का हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला जंगल के पास हुई घटना, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
आंवला जंगल के पास खेत से अगोला लेने गए 65 वर्षीय वृद्ध पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर काफी लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
भीखमपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी ज्ञानी गांव के हियात गाजी के यहां नौकरी करता था, शनिवार सुबह खेत पर वह अगौला लेने गया था लेकिन जब शाम तक वह नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। सकेथू गांव के पश्चिम आंवला जंगल के किनारे गांव के हियात गाजी के गन्ने के खेत में उसका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि बाघ वहां पहले से घात लगाए बैठा था।
सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों के अलावा एसओ हैदराबाद, अजान चौकी इंजार्च पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर विधायक विनय तिवारी भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र की नाकाबंदी कर बाघ की लोकेशन पता की जा रही है। मृतक ज्ञानी की तीन लड़कियों में दो विवाहित हैं। दो लड़कों और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।