{"_id":"672bbdf2706bf8cc1905c3ca","slug":"killed-a-villager-and-hanged-his-body-from-a-tree-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-132702-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
विज्ञापन
खीरी टाउन। कोतवाली सदर के गांव फत्तेपुर में एक ग्रामीण की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। घटना के पीछे मृतक के पुत्र के प्रेम विवाह को कारण बताया जा रहा है। इस प्रेम विवाह से नाराज लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर में मोबीन (40) बुधवार सुबह गांव के बाहर पंचायत घर के पीछे शौच के लिए गए थे। बाद में गांव के ही दो अन्य लोग पहुंचे तो उन्होंने मोबीन का शव बाग में पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मोबीन की रस्सी से गला कसकर हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटकाया गया। उसके बाएं पैर की एड़ी में चोट का निशान भी मिला है।
विज्ञापन
मोबीन के पिता मोहम्मद अमीन ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसके पौत्र मुजाहिद पुत्र मोबीन का गांव निवासी निसार की बेटी से प्रेम प्रसंग था। करीब एक माह पहले मुजाहिद का निकाह उसी युवती से करा दिया गया। इससे युवती के पिता निसार और उसके भाई रंजिश मानने लगे थे। निकाह के बाद दोनों परिवारों में झगड़ा भी हुआ था। अमीन ने रंजिश में मोबीन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घटना में मोहम्मद अमीन की तहरीर पर गांव के ही निसार समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आराेपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अंबर सिंह, शहर कोतवाल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- घंटे भर मार्ग जामकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
खीरी टाउन। पोस्टमार्टम के बाद जब मोबीन का शव गांव लाया गया तो लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर लहरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटा तक सड़क जाम रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात बताई। इसके बाद ग्रामीणों ने रास्ता खोला। इस दौरान लहरपुर मार्ग पर निकलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद