फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri's skill will get a new name, CDO sought suggestions from the public

Lakhimpur Kheri News: खीरी के हुनर को मिलेगा नया नाम, सीडीओ ने आमजन से मांगे सुझाव

Fri, 16 May 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kheri's skill will get a new name, CDO sought suggestions from the public
लखीमपुर खीरी। जिले के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को अब एक नाम और पहचान मिलेगी। इसको लेकर सीडीओ ने आमजन से सुझाव मांगे हैं। आम जनमानस अपने सुझाव तीन दिन के भीतर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक वरुण गुप्ता के व्हाट्सएप नंबर 9838111172 पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि इस समय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 23,442 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जो करीब 50 प्रकार के उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं। इनमें हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री, जैविक उत्पाद और परिधान शामिल हैं। इन उत्पादों को एक साझा पहचान देने और उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर प्रमोट करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने आमजन से आग्रह किया है कि वे इन समूह उत्पादों के लिए एक सृजनात्मक नाम और उसकी टैगलाइन सुझाएं। चयनित नाम को न केवल इन उत्पादों की पहचान बनाया जाएगा, बल्कि नाम सुझाने वाले व्यक्ति को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed