फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri's children applied more than Rajdhani

Lakhimpur Kheri News: राजधानी को पछाड़ खीरी के बच्चों ने किए ज्यादा आवेदन

Mon, 21 Aug 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kheri's children applied more than Rajdhani
डा. दिनेश कुमार मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
लखीमपुर खीरी। इंस्पायर अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन में इस बार खीरी के छात्र-छात्राओं ने राजधानी के बच्चों को पछाड़ दिया है। इस योजना के तहत अभी तक कुल 262 छात्र-छात्राओं ने अपने आवेदन किए हैं। इसके अलावा चार अन्य जनपदों से भी कम आवेदन आने के बाद डीआईओएस को नाराजगी का सामना करना पड़ा। बता दें कि योजना के तहत चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को दस हजार रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के ऑनलाइन नामांकन के लिए पोर्टल खोला गया था। पोर्टल पर 31 अगस्त तक आनलाइन आवेदन होने हैं। इस योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं ने राजधानी लखनऊ के साथ ही आसपास के कई जनपदों को पीछे छोड़ दिया है। योजना के लिए कक्षा 6 से 10 तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अधिकतम पांच उत्कृष्ट नवाचारी आइडिया को अपलोड करना था।
विज्ञापन

मंडलीय प्रगति विज्ञान अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि नामांकन के पश्चात जनपद स्तर की प्रदर्शनी के लिए चयन होने पर प्रति छात्र प्रति माडल दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए राजधानी लखनऊ के 65 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं, जबकि लखीमपुर जिले से 262 बच्चों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली से 52, उन्नाव से 100 सहित हरदोई से अभी तक महज 39 बच्चों ने ही दिलचस्पी दिखाई है। डीआईओएस डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब भी काफी समय है। हर स्कूल से आवेदन करने के लिए सभी को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उम्मीद है कि अंतिम तिथि तक यह आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच जाएगा।


इस योजना में आवेदन करने से छात्र-छात्राओं वैज्ञानिक नवाचारी सोच को बढ़ावा मिलेगा। सभी बच्चे अपने वैज्ञानिक नवाचार से जुड़े बेहतर सुझाव प्रस्तुत करने होंगे। इसमें बेसिक के जूनियर विद्यालयों के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और सीआईएससीई बोर्ड के बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। अभी समय है। ज्यादा से ज्यादा छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed