{"_id":"71f48eaa8fc87f2873bc8982c2aa5e8a","slug":"kheri-town-s-electricity-sub-station-inaugurated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी कस्बे के बिजली उपकेंद्र का उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी कस्बे के बिजली उपकेंद्र का उद्घाटन
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपकेंद्रों पर बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए जिले में चार नए उपकेंद्रों के निर्माण का निर्णय किया गया है। इनमें एक उपकेंद्र महेवागंज, दूसरा रामापुर और तीसरा लखीमपुर टाउन में बनाया जाएगा। वहीं चौथा उपकेंद्र मितौली कस्बे में बनेगा। शनिवार को सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने खीरी कस्बे में बनकर तैयार उपकेंद्र का उद्घाटन किया और प्रस्तावित तीन उपकेंद्रों का शिलान्यास किया। वहीं मितौली में विधायक सुनील लाला ने 33/11केवी उपकेंद्र का शिलान्यास किया।
खीरी टाउन। बिजली समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से कस्बे में 274 लाख रुपये की लागत से उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। शनिवार को सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीओ टाउन राहुल शर्मा ने बुकें देकर अतिथियों का स्वागत किया। अधिशाषी अभियंता रजनीकान्त मिश्रा ने बताया कि उपकेन्द्र से खीरी कस्बे तथा आसपास कई गांवों की बिजली सप्लाई जोड़ दी जाएगी। इससे स्थानीय लोगों को ओवरलोडिंग के कारण बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष फहीम अहमद, लखीमपुर ब्लाक के प्रमुख वीरेंद्र वर्मा, पूर्व प्रधान मुन्नी देवी, प्रधान उमाशंकर, लेखपाल मोहम्मद इलियास, प्रधानाध्यक्ष रविंद्रपाल सिंह, अफजल अली गौरी, अल्पसंख्यक सभा के सचिव सलमान रिजवी, सोहराब अली गौरी, संजय वर्मा, शंभू दयाल वर्मा, बेहजम प्रमुख सुरेंद्र सिंह, सभासद सईद अंसारी समेत तमाम लोग थे।
मितौली। कस्बे में 5.58 करोड़ की लागत से बनने वाले तहसील स्तरीय दूसरे 33/11केवीए उपकेंद्र का शिलान्यास विधायक सुनील कुमार लाला ने किया। नए उपकेंद्र के निर्माण से कस्बे सहित क्षेत्र के तमाम गांवों की बिजली सप्लाई में काफी हद तक सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक ने कहा की वर्तमान समय में बिजली लोगों की मूल आवश्यकता बन गई है। क्षेत्र में बिजली की बढ़ती खपत और लोगों की मांग पर नए उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका लोगों को लाभ मिलेगा। दूसरे उपकेंद्र के बनने से बिजली की उपलब्धता रहेगी और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम में एसडीएम मितौली रामप्रकाश, एसडीओ आरबी सिंह, बीडीओ, ब्लाक प्रमुख पति रामराखन पाल ने भी लोगों को सम्बोधित किया । इस दौरान जेई अमित भारद्वाज, मनोज पुष्कर, एडिशनल सीएमओ, गुड्डन सिंह, जसपाल सिंह, राजकुमार सिंह, उमाशंकर वर्मा, उमाशंकर शुक्ला, जहांगीर गाजी, अमित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अलीगंज। पड़ोस के कसबा मूड़ा सवारान में सांसद रवि प्रकाश वर्मा के प्रयास से बनने वाले विद्युत उपकेंद्र का नींव पूजन सपा विधायक विनय तिवारी ने कियौ।
ग्राम पंचायत द्वारा विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए एक एकड़ जमीन की व्यवस्था की गई थी, जिस पर हुए नींव पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक विनय तिवारी ने कहा कि मूड़ा सवारान में विद्युत उपकेंद्र बनने से तमाम गांवों के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस मौके पर बिजुआ ब्लाक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह, नरायनलाल वर्मा, विजय पाठक, डॉ नीरज वर्मा, राजाअंसार खां, हरसिमरन सिंह, रेशम सिंह, कश्मीर सिंह, संजय शुक्ला सहित पावर कारपोरेशन के अधिशाषी अभियंता एचपी कौशल, एसडीओ मुकेश कुमार, जेई सर्वेश सिंह, लाइनमैन सोनू अवस्थी, ठेकेदार लालू मिश्रा मौजूद रहे।