{"_id":"6a4bf6a57a6672758d0c81b4","slug":"kheri-surpasses-target-in-atal-pension-yojana-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-179182-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अटल पेंशन योजना में लक्ष्य से आगे निकला खीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अटल पेंशन योजना में लक्ष्य से आगे निकला खीरी
Tue, 07 Jul 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में सम्मानित होते हुए एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता। स्रोत स्वंय
लखीमपुर खीरी। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लखीमपुर खीरी ने अटल पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 154 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पीएफआरडीए और एसएलबीसी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) अशोक कुमार गुप्ता को लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जनपद की इस उपलब्धि के पीछे बैंकों, बैंक मित्रों, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयास रहे। अटल पेंशन योजना के प्रति लोगों में बढ़ी जागरूकता और बैंकिंग तंत्र की सक्रियता से बड़ी संख्या में नागरिक योजना से जुड़े।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी जनपद ने यह रफ्तार बरकरार रखी है। वार्षिक लक्ष्य 28,290 के सापेक्ष पहली तिमाही में 12,388 लोगों का नामांकन कर 44 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी गति से कार्य जारी रहा तो इस वर्ष भी जनपद लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करेगा।