{"_id":"649b2bc19f5e0aca34087dc8","slug":"kheri-sporting-club-captured-the-title-lakhimpur-news-c-4-1-193242-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खीरी स्पोर्टिंग क्लब ने किया खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खीरी स्पोर्टिंग क्लब ने किया खिताब पर कब्जा
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राफी देते अतिथि पूर्व सांसद जफर अली नकवी
खीरी टाउन। शारजाह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खीरी स्पोर्टिंग क्लब ने स्मार्ट ब्वायज लखीमपुर को छह विकेट से शिकस्त देकर अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में स्मार्ट ब्वॉयज के कप्तान आदिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। स्मार्ट ब्वायज की टीम 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 55 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए खीरी स्पोर्टिंग क्लब ने लक्ष्य को 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और खिताब को अपने नाम कर लिया। खीरी स्पोर्टिंग क्लब के ऑलराउंडर खिलाड़ी रोशन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
रोशन ने 24 रन बनाए और एक विकेट लिया। टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन का अवॉर्ड खीरी स्पोर्टिंग क्लब के जुनेद को दिया गया और बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड मंसूरी इलेवन के सरताज (नीशम) को दिया गया। मैन ऑफ सिरीज स्मार्ट ब्वॉयज के ऑलराउंडर खिलाड़ी राजा को मिला। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जफर अली नकवी, टूर्नामेंट के आयोजक सी लॉन्स क्लब के कप्तान मुराद रजा, के साथ पूरी टीम मौजूद रही।