फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri seat: This time if SP-Congress are united then even elephants are in the field, the mathematics of votes will get spoiled.

खीरी सीट: इस बार सपा-कांग्रेस एकजुट तो हाथी भी मैदान में, बिगड़ेगा वोटों का गणित

Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Kheri seat: This time if SP-Congress are united then even elephants are in the field, the mathematics of votes will get spoiled.
लखीमपुर खीरी। इस बार खीरी लोकसभा सीट पर वोटों का गणित बिगड़ना तय माना जा रहा है। सपा-कांग्रेस जहां एकजुट होकर लड़ रही हैं तो वहीं बसपा भी इस बार मैदान में है। जबकि पिछले चुनाव में सपा-कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और बसपा भी मैदान में नहीं थी। पिछले चुनाव में सपा को 34.4 तो कांग्रेस को 8.1 प्रतिशत वोट मिले। जबकि भाजपा को सर्वाधिक 53.6 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार सीट के समीकरण कुछ बदले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




इस बार सपा-कांग्रेस गठबंधन काे जिताने के लिए मैदान में जोर आजमाइश कर रही हैं। वहीं भाजपा अपने पिछले वोटबैंक को साधकर हैट्रिक लगाने की तैयारी से जुटी है। राजनीतिक के जानकार मान रहे हैं कि इस बार बसपा की इंट्री दलों का गणित बिगाड़ेगी। बसपा का भी अपना कैडर वोट अच्छा है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर से अलग होकर खीरी लोकसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आई थी। तब से 16 चुनाव हो चुके हैं। इस सीट पर इस बार 17वां चुनाव है। 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें ताे इस सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन 11 प्रत्याशी एक प्रतिशत भी वोट हासिल नहीं कर सके थे। इस सीट पर 2014 से भाजपा का कब्जा बना हुआ है। 2014 के चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक 37 प्रतिशत वोट मिले थे। उसके बाद 2019 के चुनाव में भाजपा के वोटबैंक में 16.6 प्रतिशत का उछाल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वोट बैंक को बरकरार रखने के लिए भाजपा हर बूथ जीतने, पन्ना प्रमुख समेत अन्य स्तर से चुनाव को मजबूत करने में जुटी है। वहीं, सपा व कांग्रेस एकजुट होकर अपने बूथों को मजबूत करने में जुटे हैं। बसपा अपने 2014 में मिले 26.7 प्रतिशत वोट बैंक को साधने के लिए मैदान में जुटी है। फिलहाल भाजपा के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। अन्य पार्टियों के स्टार प्रचारकों के आने संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed