फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: Martyr's place to be built in Tikunia, ashes will be immersed across the country

खीरीः तिकुनिया में बनेगा शहीद स्थल, देश भर में विसर्जित की जाएंगी अस्थियां

Wed, 13 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kheri: Martyr's place to be built in Tikunia, ashes will be immersed across the country
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पूनम पांडे, सोनिया मान और अन्य।

शिरोमणि सिख गुरुद्वारा की ओर से मंच से किया गया एलान
विज्ञापन

दिल्ली के 750 शहीदों में शामिल होंगे तिकुनिया के मृत किसान

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया बवाल में मारे गए किसानों की याद में वहां पर शहीद स्थल बनाया जाएगा और उनकी अस्थियां पूरे देश में विसर्जित की जाएंगी। इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के मंच से की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन कर रहे डॉ. दर्शन पाल सिंह ने बताया कि दिल्ली के शिरोमणि सिख गुरुद्वारा की कमेटी के लोग भी अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे हैं। उन लोगों ने कहा है कि वे तिकुनिया में जमीन खरीदकर इन सभी मृत किसानों की याद में शहीद स्थल बनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहीदों की अस्थियां पूरे देश की पवित्र नदियों में विसर्जित की जाएंगी। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान अब तक करीब 750 किसान शहीद हो चुके हैं। तिकुनिया के शहीद किसानों के नाम भी उसी सूची में शामिल किए जाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी उनकी शहादत पर गर्व कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को सौंपे गए अस्थि कलश

कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों अस्थि कलश भी मौजूद थे। बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग शहीद किसानों के अस्थि कलश अपने साथ लेकर जाएं और उन्हें पूरे देश की पवित्र नदियों में विसर्जित करें। अगर कुछ स्थानों से किसान नहीं आए हैं तो मोर्चा निर्णय लेकर उन जिलों में विसर्जन कराएगा।

चंडीगढ़ से पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान भी पहुंची

मारे गए किसानों की श्रद्धांजलि सभा में पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान भी पहुंचीं। वह भी मंच के नीचे वीआईपी गैलरी में अन्य किसानों के साथ बैठी रहीं। इस दौरान उनसे थोड़ी दूर पर राकेश टिकैत भी जमीन पर बैठे रहे। राकेश टिकैत ने बताया कि वह लखीमपुर आने की कोशिश कर रहीं थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें गाजीपुर बॉर्डर ले जाकर छोड़ दिया, जिसके बाद वह राकेश टिकैत के साथ ही तिकुनिया पहुंची थीं। इससे पहले सोमवार को उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह रोते हुए नजर आई थीं। वीडियो में सोनिया मान ने बताया था कि वह तिकुनिया हिंसा मामले में लखीमपुर जाना चाह रही थीं, लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर किसी और जगह छोड़ दिया।

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में श्रद्धांजलि सभा में पहुचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंक?

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में श्रद्धांजलि सभा में पहुचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंक?

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed