फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri is not getting full stock of urea, other districts are being grabbed on the way

खीरी को नहीं मिल रहा यूरिया पूरा स्टॉक, रास्ते में हड़प रहे दूसरे जिले

Fri, 11 Jun 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kheri is not getting full stock of urea, other districts are being grabbed on the way
सीतापुर के कृषि अधिकारी की भूमिका संदिग्ध होने पर सीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

यूरिया को लेकर सीडीओ ने की समीक्षा बैठक
लखीमपुर खीरी। जिले में यूरिया की किल्लत दूर करने के लिए सीडीओ अरविंद सिंह ने बृहस्पतिवार को उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों, कृषि, गन्ना व सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्धारित दर पर यूरिया और अन्य उर्वरकों की उपलब्धता न होने का मुद्दा छाया रहा। लखीमपुर के लिए निर्धारित उर्वरक आवंटन के सापेक्ष उर्वरक की आपूर्ति न किए जाने पर सीडीओ ने अधिकारियों से जवाब मांगा तो अधिकारियों ने बताया कि सीतापुर में रैक लगने के कारण सीतापुर आदि जनपदों को अधिक उर्वरक मिल जा रहे हैं। इससे लखीमपुर को आवंटित मात्रा के हिसाब से उर्वरक नहीं मिल पाती है।
बैठक में समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने आरोप लगाया कि सीतापुर के जिला कृषि अधिकारी मनमाने तरीके से लखीमपुर के लिए आवंटित उर्वरक की आपूर्ति बाधित कर देते हैं। लखीमपुर को आवंटित उर्वरक का हिस्सा सीतापुर में ही उतार लिया जाता है। इससे जनपद को आवंटित उर्वरक न मिलने से यूरिया की किल्लत बनी हुई है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए लखीमपुर के जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि उर्वरक आपूर्ति में कमी होने की दशा में तुरंत जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

कहा, यदि भविष्य में सीतापुर के जिला कृषि अधिकारी द्वारा लखीमपुर की आपूर्ति बाधित की जाती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीडीओ ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक अनिल पाठक से बात की है, जिसमें संयुक्त कृषि निदेशक ने सीडीओ को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही एक रैक इफको, एक रैक कृभको एवं एनएफएल की रैक यूरिया की पूरी मात्रा लखीमपुर को आपूर्ति कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उप कृषि निदेशक योगेश प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल, सहायक निबंधक सूर्य नारायन मिश्र समेत इफको, कृभको, एनएफएल चंबल, आईपीएल, कानपुर फर्टिलाइजर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में अब यूरिया की कमी नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई कानूनन आवंटन में किसी प्रकार की छेड़छाड़ करेगा तो संबंधित कंपनियों/ अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह को निर्देश हैं कि दोषी उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराएं। - अरविंद सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed