फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri DPRO office smart office of the province, got first place

Lakhimpur Kheri News: खीरी डीपीआरओ कार्यालय सूबे का स्मार्ट दफ्तर, मिला प्रथम स्थान

Tue, 28 Mar 2023 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Kheri DPRO office smart office of the province, got first place
लखीमपुर खीरी। पंचायतों में बेहतर कार्य करने और आधुनिक तकनीकी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए लखीमपुर खीरी के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को स्मार्ट डीपीआरओ कार्यालय के रूप में पहला पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण अभियान योजना के तहत स्मार्ट जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय लखीमपुर को यह पुरस्कार दिया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के छह जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालयों का पुरस्कार के लिए चयन किया गया। इसमें लखीमपुर खीरी और गोरखपुर को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है। इन दोनों जिलों को बराबर-बराबर दो लाख 75 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है, जबकि बरेली जालौन, कानपुर और बिजनौर को 50-50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन


25 प्रश्नों का उत्तर देकर बना स्मार्ट
लखीमपुर खीरी। डीपीआरओ कार्यालय स्मार्ट दफ्तर कार्यालय में तकनीकी सेवाओं जैसे इंटरनेट, वीडियो के लिए स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर, बायोमेट्रिक हाजिरी, सीसीटीवी, फोटोकॉपियर आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। मॉनीटरिंग के लिये ऑनलाइन एप्लीकेशन विकास और डाक्यूमेंटेशन के लिए तकनीकी सेवाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय अवस्थापना में सुविधाओं की मरम्मत और बेहतर रखरखाव की व्यवस्था है। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि ढाई महीने पहले पूरे प्रदेश से प्रश्नोत्तरी हुई थी, जिसमें 25 प्रश्न आए थे। हर प्रश्न के लिये दो-दो अंक निर्धारित थे। प्रश्नोत्तरी में 50 में 50 नंबर मिले थे। मंडलीय उपनिदेशक पंचायती राज के नेतृत्व में टीम आई थी, जिन्होंने सारी व्यवस्थाओं के मानक देखें। बताया कि जो धनराशि मिली है वह भी कार्यालय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिये मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed