{"_id":"6515c9bf609bc2b10202b084","slug":"kheri-at-number-75-in-cm-dash-board-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-6689-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएम डैश बोर्ड में 75वें नंबर पर खीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएम डैश बोर्ड में 75वें नंबर पर खीरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीएम डैश बोर्ड पर बच्चों की उपस्थित कम होने की वजह से जिले को डी श्रेणी में रखा गया है। सबसे फिसड्डी खीरी जिले को 75वां स्थान मिला है। नाराज बीएसए ने 60 फीसदी से कम उपस्थिति वाले 2501 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
जिले के 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। बच्चाें की उपस्थित और नामांकनों में वृद्धि को लेकर लगातार विभाग प्रयास भी करता है। फिर भी परिषदीय स्कूलों में उपस्थित कम होती जा रही है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चे स्कूल जाएं और उपस्थित बढ़े इसको लेकर शासन स्तर से भी लगातार मानीटरिंग की भी जाती है। कहा कि 80 फीसदी से उपस्थिति कम होने पर कार्रवाई तय है। निदेशालय एमडीएम प्रााधिकरण ने भी इस स्थिति पर खासी नाराजगी जताई है।
उपस्थित कम होने को लेकर कई ब्लाकों के स्कूलों के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा गया है। साथ ही आगे से उपस्थित बढ़े, इसको लेकर अभिभावकों को जागरूक करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
- प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए