फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri: After Sharda, now Suheli river swells, many villages are in danger

खीरीः शारदा के बाद अब सुहेली नदी उफनाई, कई गांवों को खतरा

Fri, 22 Oct 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kheri: After Sharda, now Suheli river swells, many villages are in danger
पलिया की चीनी मिल रोड के सामने भरा बाढ़ का पानी।
शारदा का उतरने लगा पानी, पलिया अब भी जलमग्न
विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीर)। शारदा नदी के बाद अब सुहेली नदी के तेवर सख्त हो गए हैं। सुहेली नदी में नेपाल की नदियों से पानी आ जाने के कारण अचानक जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते बंशीनगर रपटा पुल के पर पानी बहने लगा है। इसके अलावा बंशीनगर के आगे पुलिया के नीचे बनी ठोकर टूट जाने से गौरीफंटा रोड पर भी कटान शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय गौरीफंटा रोड पर भी आवागमन जल्द बंद होने की संभावना है। उधर, सुहेली नदी की बाढ़ का पानी मझगईं क्षेत्र के कई गांवों में भर गया है।
शारदा नदी की आई बाढ़ ने पलिया शहर समेत कई गांवों में अपना कहर बरपाया था। अब नेपाली नदियों में उफान आ जाने के बाद सुहेली नदी भी उफना गई है। सुहेली नदी का पानी बंशीनगर स्थित रपटा पुल पर तेजी से चल रहा है। वहीं चंबरबोझ रपटा पुल पर भी पानी काफी तेजी से बह रहा है। दुधवा रोड पर करीब तीन जगहों पर पानी रोड क्रॉस कर बह रहा है। बंशीनगर के आगे की पुलिया के नीचे बनी ठोकर टूट जाने से गौरीफंटा रोड पर भी तेजी से कटान शुरू हो गया है। इससे गौरीफंटा रोड पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। सुहेली नदी ने फरसहिया टांडा, मकनपुर, बिलहिया, चंबरबोझ, मुंजहा नंबर एक, मुंजहा नंबर दो, हवाई पट्टी रोड के अलावा मझगईं क्षेत्र के मलिनियां, बुद्धापुरवा, बसंतापुर गांव में घुसकर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गांवों में पानी आ जाने के कारण ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। उधर शारदा नदी के जलस्तर में गिरावट के चलते अब पानी शहर से उतरने लगा है।
विज्ञापन

पलिया की माल गोदाम रोड, भीरा रोड पर पानी करीब दो फुट तक भरा है। मोहल्ला सुभाषनगर, चीनी मिल कालोनी, ढाकिन कॉलोनी में अब भी तीन से चार फुट पानी भरा हुआ है। पलिया-भीरा रोड पर आवागमन दूसरे दिन भी पूरी तरह से ठप है। लोग नाव के सहारे आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड किनारे रह रहे लोग, नहीं मिली कोई मदद
पलिया। बाढ़ प्रभावित कई गांवों के ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। वहीं कई परिवार निघासन रोड किनारे बसे हुए हैं। रोड पर पानी भरा होने के बाद भी चारपाई आदि पर तिरपाल लगाकर लोग रह रहे हैं। बाढ़ प्रभावित रोड पर रहने को विवश हैं, बावजूद इसके किसी तरह की कोई सरकारी इमदाद उनको नहीं मिली है। संवाद
गांव में रेस्क्यू अभियान भी नहीं, रपटा पुल पर हो रहा बचाव कार्य
पलिया। शारदा नदी की बाढ़ से कई गांव प्रभावित हैं, लेकिन किसी भी गांव में रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया गया है। कई गांवों में ग्रामीण खुद नाव के सहारे अपने आप ही ऊंचे स्थानों पर रहने के लिए जा रहे हैं। वहीं भीरा रोड के रपटा पुल पर हालांकि पुलिस की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस द्वारा बाढ़ में फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

बिजली, पानी बंद, लोगों को हो रही दिक्कतें
पलिया। शारदा नदी की आई बाढ़ से दो दिनों से बिजली, पानी की किल्लत का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। दो दिन से बिजली न होने के कारण बाढ़ पीड़ित जहां अंधेरे में रहने को विवश हैं वहीं पलिया शहर में भी दो दिनों से बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। बिजली सप्लाई बाधित होने से पीने के पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा पानी की किल्लत का सामना बाढ़ में फंसे लोगों को करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए लोगों से गुहार लगानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed