{"_id":"57f3ec3f4f1c1b8a322707f2","slug":"khaki-complaints-named-tehsil-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की शिकायतों के नाम रहा तहसील दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी की शिकायतों के नाम रहा तहसील दिवस
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
tehleel
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- धौरहरा में 99 शिकायतों में से 45 शिकायतें पुलिस की
- राजस्व की पांच शिकायतों का हो सका निस्तारण
डीएम और एसपी की मौजूदगी में हुए तहसील दिवस के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस की आईं। डीएम के सामने कुल 99 शिकायतें आईं। जिनमें सर्वाधिक 45 शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। तहसील दिवस में 99 में से सिर्फ राजस्व से संबंधित पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
मंगलवार को डीएम आकाश दीप ने धौरहरा में तहसील दिवस की अध्यक्षता की। डीएम की अध्यक्षता के कारण तहसील दिवस में एसपी अखिलेश चौरसिया, सीडीओ अमित बंसल समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम की मौजूदगी के चलते फरियादियों की भीड़ बढ़ गई। दो बजे के बाद भी फरियादी आते रहे। तहसील दिवस में पुलिस विभाग की 45 शिकायतें आईं दूसरे नंबर पर रहे राजस्व विभाग की 34 शिकायतें मिलीं जो अधिकांश लेखपालों और पैमाइश से संबंधित थीं। इसके अलावा पूर्ति विभाग और विकास विभाग की आठ-आठ शिकायतें मिलीं। जल निगम की तीन और बिजली विभाग की एक शिकायत आई। डीएम ने मौके पर राजस्व विभाग की पांच शिकायतों का निस्तारण करा दिया।
तहसील दिवस में बीएसए संजय शुक्ल, सीएमओ जावेद अहमद, धौरहरा एसडीएम आलोक वर्मा सहित तकरीबन सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तहसील दिवस के बाद डीएम का काफिला ईसानगर के समग्र विकास ग्राम रायपुर चला गया और बीएसए संजय शुक्ल ने धौरहरा बीआरसी पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
मितौली। ब्लाक सभागार में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम मंशाराम वर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 38 शिकायतें आईं। इसमें सबसे ज्यादा राजस्व की 13 शिकायतें आई। पुलिस की 11, पूर्ति विभाग की पांच, विकास की आठ, बिजली की एक शिकायत आई। इसमें बिजली विभाग की मात्र एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण हो सका।
इस मौके पर सीओ निष्ठा उपाध्याय, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक अशोक गुप्ता, बीडीओ मितौली बीके मोहन, बिजली विभाग के एसडीओ आरबी सिंह, एडीओ मुन्ना लाल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में नगर पालिका की पांच, बिजली विभाग की तीन, राजस्व और पुलिस की 13-13 गन्ना विभाग की एक समेत कुल 37 शिकायतें दर्ज हुईं। जिसमें से राजस्व की एक शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार घनश्याम भारती, बीडीओ महेंद्र यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र पाल, एसएसआई केएन सिंह आदि मौजूद रहे।