फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Keep the sound system Worshipers not to trouble

दुरुस्त रखें व्यवस्था ताकि  नमाजियों को न हो परेशानी 

Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 03 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Keep the sound system Worshipers not to trouble
पीस कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
पीस कमेटी की बैठक में बोले डीएम
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम-एसपी ने की बैठक 

कलेक्ट्रेट के सभागार में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम आकाशदीप ने अधिकारियों को हिदायत दी कि नमाज अदा करने वालों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए अधिकारी पेयजल, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं दुरस्त कर लें। 
डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में मौजूद लोगों ने आवारा पशु, बिजली, जलभराव आदि समस्याएं डीएम के सामने रखीं। जिस पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता विद्युत और नगर पालिका के ईओ को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर समस्याएं सामने आ रहीं हैं उन्हें तत्काल निस्तारित करें। डीएम ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है। सभी लोग त्योहार को मिलजुल कर मनाएं। एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार सम्पन्न कराना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे या कोई किसी प्रकार की अफलाह फैलाने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिस पर पुलिस समय रहते उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरूद्ध कड़ी कारवाई की जायेगी। एसपी ने बताया कि 450 सिपाही बाहर से मिले हैं, उनको सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर लगा दिया गया है। बैठक में एडीएम एसपी सिंह, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर आलोक कुमार, सीओ सिटी एमपी सिंह, रिजवान रशीद, अनिल शुक्ला, संजय गुप्ता कन्हैया, श्याम मोहन तिवारी समेत तमाम लोग शामिल रहे।  
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक में ईद उल फितर पर शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव की अपील की गई है। कोतवाली में सीओ अनुराग दर्शन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि ईद प्रेम, एकता और खुशी का त्योहार है। इसमे शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव कायम रहना चाहिए। नगर में माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में हाजी जफरउल्ला खां, इमरान मलिक, फारूक खां, अनीस खां ने नगर में मस्जिदों के इर्द गिर्द छुट्टा विचरण कर रहे सुअरों पर रोक लगवाने की मांग की, कहा कि यह पशु रमजान के पाक महीने में रोजेदारों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। संचालन पारस प्रसाद मिश्र ने किया। इस मौके पर कोतवाल एसएन द्विवेदी, नपाप सदस्य श्रीकांत तिवारी, नानकचंद वर्मा, काशी विश्वनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed