{"_id":"687150354bbc4844120ce117","slug":"kapilsh-foundation-literary-organization-honored-talents-in-noida-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-150380-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कपिलश फाउंडेशन साहित्यिक संस्था ने नोएडा में सम्मानित कीं प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कपिलश फाउंडेशन साहित्यिक संस्था ने नोएडा में सम्मानित कीं प्रतिभाएं
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कपिलश फाउंडेशन सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ने नोएडा में समारोह आयोजित कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
संस्था की अध्यक्ष शिप्रा खरे ने बताया कि कपिलश फाउंडेशन का पुस्तक विमोचन, सम्मान एवं विश्व रिकॉर्ड अलंकरण समारोह नोयडा के अरुण विहार कम्युनिटी सेंटर में 10 जुलाई को हुआ। इसमें कपिलश आजीवन उपलब्धि सम्मान से आकाशवाणी के पूर्व उपमहानिदेशक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार लक्ष्मी शंकर वाजपेई को कैप्टन अभय आनंद स्मृति सम्मान और गोला के साहित्यकार श्रीकांत तिवारी को साहित्य रत्न सम्मान दिया गया। इनके अलावा लखनऊ के व्यंग्यकार अलंकार रस्तोगी, खुर्जा की साधना अग्रवाल साधिका, ऊधमसिंह नगर के सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी और लखनऊ की रेखा बोरा को सम्मानित किया गया।
कपिलश साहित्य विभूषण सम्मान नोएडा की मनीषा जोशी, गोला के बीपी बेधड़क, लखीमपुर के अनूप त्रिपाठी और खुर्जा के जय किशन को दिया गया। साहित्य भूषण पुरस्कार बदायूं के एनपी पाठक, खुर्जा जीपी सिंह सफर, लखनऊ की डॉ. कुसुम चौधरी और दिल्ली की ज्योति जुल्का को दिया गया। साहित्य श्री सम्मान ललितपुर के जैन वीरेंद्र विद्रोही, कोटद्वार उत्तराखंड की सुनीता ममगाई, नोएडा की सूक्ष्म लता महाजन, बरेली की डॉ. मिथिलेश राकेश तथा लखनऊ की इशरत सुल्ताना और खुर्जा की ऋतु गुप्ता को दिया गया।
कार्यक्रम में कपिलश प्रकाशन की छह पुस्तकों, यतीश शुक्ला के मनोवैज्ञानिक उपन्यास छोटा राजकुमार सहित विभिन्न साहित्यकारों की नौ पुस्तकों का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि साहित्यकार अशोक मैत्रेय, लक्ष्मी शंकर वाजपेई, ममता किरण, विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल केशव सिंह, कर्नल प्रशांत गुप्ता, कर्नल अजय वीर, डॉ. आशीष श्रीवास्तव और यतीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।