फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanwariyas gathered in the Gola Gokarnath Mandir in Lakhimpur kheri

शिवमय हुई 'छोटी काशी': गोला गोकर्णनाथ में छाई केसरिया छटा, DM ने परिवार संग किया भोलेनाथ का अभिषेक

Mon, 24 Jul 2023 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 05:30 PM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे ही दर्शनार्थ खोल दिए गए। दोपहर बाद भी भक्तों को कतारें लगी रहीं। दूर-दूर से आए कांवड़ियों ने गंगा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
Kanwariyas gathered in the Gola Gokarnath Mandir in Lakhimpur kheri
पौराणिक शिव मंदिर में दुग्धाभिषेक करते डीएम व अन्य भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। गोला गोकर्णनाथ, लिलौटीनाथ, भुइफोरवानाथ, जंगली नाथ, टेढेनाथ बाबा, नर्मदेश्चर महादेव मंदिर ओयल और कफरा के लीला नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इन मंदिरों में खीरी के अलावा प्रदेश के कई जिलों से आए लोगों ने दर्शन पूजन किया। गोला के पौराणिक शिव मंदिर में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने परिवार के साथ भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। 

विज्ञापन


शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर और जंगलीनाथ मंदिर के कपाट सुबह चार बजे ही दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। सुबह से लेकर देर शाम तक इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। कई श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा। लिलौटीनाथ मंदिर में दिनभर मेला लगा रहा। तांत्रिक विधि से स्थापित ओयल के नर्मरेश्वर महादेव मंदिर में भी भारी भीड़ रही। मंदिरों में दिनभर घंटा, घड़ियाल और हर-हर महादेव का जयघोष गूंजता रहा। सड़कों पर हर तरफ केसरिया कपड़ों में बम-बम के नारे लगाते कांवड़िये नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

गोला में दूध और जल से महादेव का अभिषेक

गोला गोकर्णनाथ में पौराणिक शिव मंदिर के कपाट रात 2:00 बजे ही दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने से पहले ही दूरदराज से आए शिव भक्त कांवड़िये भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए कतारबद्ध हो गए। लोहे की बैरिकेडिंग को पार करते हुए शिव भक्त शिव मंदिर परिसर में पहुंचे। द्वार पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश का पूजन करने के बाद शिव भक्तों ने गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

सोमवार दोपहर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और भ्रमण कर सावन माह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, सीओ राजेंद्र प्रसाद, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, अरुण सोनकर, ईओ जी लाल आदि मौजूद रहे।

शिव भक्ति के साथ देशभक्ति का संगम

इन दिनों छोटी काशी में भगवान शिव की भक्ति के साथ देशभक्ति का संगम भी देखने को मिल रहा है। दूरदराज से गंगा घाटों से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों के वाहनों पर भगवा धर्म पताका के साथ देश का गौरव तिरंगा लहरा रहा है। शहर में शिव भक्ति के साथ देशभक्ति के संगम के दर्शन हो रहे हैं।

क्लेशहरण मंदिर में रही श्रद्धालुओं की भीड़

कांवड़ियों ने अहमदनगर के प्राचीन क्लेश हरण मंदिर में बेलपत्र, फूल, फल और प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक किया। मंदिर का वातावरण भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। पुजारी विष्णु गिरी ने बताया कि यहां के मंदिर पर महिला श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ होती है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हैदराबाद थाना पुलिस मौजूद रही। संवाद

टेढ़ेनाथ बाबा शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

बग्घून क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे बाबा टेढ़े नाथ बाबा धाम पर पवित्र सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों तथा दूर-दराज से आए शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, चंदन, दूध और अक्षत से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed