फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanwariya's body found hanging from neem tree

कांवड़िये का शव नीम के पेड़ से लटका मिला

Sun, 31 Jul 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya's body found hanging from neem tree
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़।
भाई के साथ कांवड़ लेने गया था नानपारा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव चक कमलापुर में रविवार की सुबह रेलवे लाइन के पूरब में नीम के पेड़ से अज्ञात अधेड़ का शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई।
मृतक की पहचान ओयल चौकी क्षेत्र के गांव लोनपुरवा निवासी 53 वर्षीय रामगुलाम के रूप में हुई। मृतक के भाई रामलाल ने बताया कि वह अपने भाई रामगुलाम के साथ 28 जुलाई को कांवड़ यात्रा पर निकला था। नानपारा सरजू नदी से जल लेकर मेंढक मंदिर ओयल में सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर जलनिगम के पहुंचे और वहीं पड़ाव डाला। रात को दोनों भाई एक साथ ही लेटे थे।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे भाई एक बार उठे व फिर लेट गए। इसके बाद सुबह रामलाल की नींद खुली तो यह सूचना मिली कि उनके भाई शव चक कमलापुर में रेलवे लाइन के पूरब नीम के पेड़ से लटका पाया गया है। मृतक के भाई रामलाल ने बताया वह कब वहां गए, कुछ समझ में नहीं आ रहा। रामलाल ने जलनिगम से काफी दूर रामगुलाम के पहुंचने पर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed