फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanpur won in the boys category and Lucknow won in the girls category

Lakhimpur Kheri News: बालक वर्ग में कानपुर व बालिका में लखनऊ जीती

Sun, 10 Aug 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 10 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur won in the boys category and Lucknow won in the girls category
सीबीएसई.क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई क्लस्टर चौथे बास्केटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर व बालिका वर्ग में लखनऊ ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से 34 विद्यालयों की 75 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग की श्रेणियों में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन भारतीय रेलवे के प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी पुलकित सचदेवा ने किया। टूर्नामेंट में बाराबंकी, झांसी, औरैया, फतेहगढ़, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, बांदा आदि अन्य स्थानों से आए विभिन्न टीमों ने अपने खिलाड़ियों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक तथा बालिका वर्ग में विद्या ज्ञान सीतापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में विद्या ज्ञान सीतापुर तथा बालिका वर्ग में डीपीएस एलडिको लखनऊ ने प्रथम स्थान पाया। अंडर-19 बालक वर्ग में एपीएस कानपुर तथा बालिका वर्ग में एसआर ग्लोबल स्कूल लखनऊ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जेवियर बांदा, पूरनचंद कानपुर, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप कानपुर, जीडी गोयनका लखनऊ, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर, कुन्सकैप्सकोलन लखनऊ, पुलिस मॉडर्न स्कूल लखनऊ, जागरण पब्लिक स्कूल लखनऊ, एमआर जयपुरिया लखनऊ आदि ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर चेयरमैन जसमीत सिंह अजमानी, डायरेक्टर ब्रह्मजीत सिंह अजमानी, प्रबंध निदेशिका हरविंदर कौर व प्रधानाचार्य प्रिंस सलूजा, सीबीएसई निरीक्षक अनंजय पांडे व तकनीकी निदेशक नीरज कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीबीएसई निरीक्षक अनंजय पांडे व तकनीकी निदेशक नीरज कुमार मौजूद रहे।

सीबीएसई.क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक

सीबीएसई.क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed