फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanha should not have to take birth in the dark somewhere ...

कहीं अंधेरे में ही कान्हा को न लेना पड़े जन्म...

Tue, 11 Aug 2020 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kanha should not have to take birth in the dark somewhere ...
लखीमपुर खीरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूमधाम पर इस बार कोरोना का ग्रहण तो लगा ही है, बाकी कसर बिजली विभाग के भरोसे टिकी है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती बढ़ गई है। दिन और रात में कई घंटे की अघोषित कटौती हो रही है। इसके अलावा ओवरलोड से ट्रिपिंग की समस्या के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है, जिससे सप्लाई चालू होने के दौरान शटडाउन से भी जूझना पड़ रहा है। बारिश होने पर तो 24 से 36 घंटे तक के लिए बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, क्योंकि जर्जर लाइनों में बारिश की बूंदें आग में घी की तरह साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारी ग्रिड से आपूर्ति ठीक मिलने की बात कह रहे हैं, लेकिन लोकल फॉल्ट होने से बीच-बीच में कटौती करने की बात कह रहे हैं। ट्रांसमिशन के अधिशाषी अभियंता रामानंद ने बताया कि ट्रांसमिशन से आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक की जा रही है। गर्मी बढ़ी है, जिससे ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। इससे लो-वोल्टेज की समस्या भी हो रही है। इसके अलावा बारिश में फॉल्ट आने से भी उन्हें सुधारने के लिए कई बार शटडाउन कराया जाता हैै। उन्होंने बताया कि अच्छी बारिश होने के बाद बिजली की डिमांड में कमी आने से सप्लाई फिर पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन

बिजली कटौती से बेचैन लोग जन्माष्टमी पर चाह रहे निर्बाध बिजली आपूर्ति
गोला गोकर्णनाथ। इन दिनों नगर में अघोषित रोस्टरिंग, बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता बेचैन है। भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है न लोग रात में सो पा रहे हैं और न दिन में चैन। शासन भले ही शहरी क्षेत्र में 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत सप्लाई का दावा करता हो लेकिन नगर और क्षेत्र वासियों को दो घंटे भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही। प्रत्येक एक या दो घंटे के अंतराल पर अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती दिन में चार पांच बार अवश्य होती है। बिजली विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही सीयूजी नंबर उठाया जाता। विभाग द्वारा कोई ऐसा ठोस कदम नहीं उठाया जाता जिससे बिजली की समस्या से निजात मिल सके।
-मकरंद सिंह, वीरेंद्र नगर कॉलोनी गोला
बिजली न आने से न रात में सो पा रहे हैं न दिन में। भीषण गर्मी से सिर में दर्द होता रहता है, नींद पूरी नहीं हो रही है। बीमारियां पैदा हो रही है। त्योहार पर भी इतनी कटौती हो रही है ऊपर से सूचना भी जारी नहीं होती कि किस समय बिजली कटौती होगी।
-मधु पटवारी गृहणी कुम्हारन टोला
कोरोना काल में जहां कंटेन्मेंट जोन बने हैं वहां के लोग घर से बाहर भी नहीं निकल सकते। बिजली समस्या से भीषण गर्मी में बच्चे, बूढ़े बेहाल हो जाते हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति की घोषणा हवा हवाई साबित हो रही है।
-डॉ रऊफ, होम्यो इलेट्रोपैथी मेडिकल कॉलेज
इस समय बिजली कटौती बहुत होती है। रात में कई बार ट्रिपिंग होती है, जिससे घर में छोटे बच्चों का बुरा हाल है। रात को छत पर सोने पर मच्छर परेशान करते हैं, चोरी का भी भय बना रहता है फिर भी बिजली कटौती की समस्या का कोई पुरसाहाल नहीं है।

-महेंद्र वर्मा, कोर्रैया लोहरना
ग्रिड से ट्रांसमिशन कोडिंग की टाइमिंग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। कभी कभार किसी फीडर पर लोकल फाल्ट के चलते दिक्कत आती है, लेकिन उसे तत्काल दुरुस्त कर लिया जाता है।
-विनीत कुमार वर्मा, एसडीओ विद्युत वितरण उपखंड गोला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed