फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Junior engineer's salary stopped due to negligence in road construction

Lakhimpur Kheri News: खड़ंजा निर्माण में लापरवाही पर अवर अभियंता का वेतन रोका

Fri, 13 Jun 2025 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Junior engineer's salary stopped due to negligence in road construction
निघासन। सरजू सहकारी चीनी मिल के नौ जून को हुए निरीक्षण में समिति के सदस्यों ने ग्राम पंचायत खैरीगढ़ में बाजसिंह के घर से शीतलापुर पीडब्ल्यूडी मार्ग तक प्रस्तावित खड़ंजा निर्माण शुरू नहीं हो पाने का मुद्दा उठाया। निर्माण कार्य शुरू न होने पर डीएम ने अवर अभियंता का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

यह कार्य क्रिटिकल गैप योजना में स्वीकृत किया गया था। कार्य के लिए 18.004 लाख रुपये की धनराशि पहले ही 11 मार्च 2025 को अवमुक्त की जा चुकी है, बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता बृजेश कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया है कि अगले 15 दिन के भीतर कार्य पूर्णकर इसकी सूचना अधिशाषी अभियंता के माध्यम से उपलब्ध कराएं। ग्रामीणों ने भी कार्य शीघ्र शुरू होने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed