फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

बाघ को ढूंढती रही सैलानियों की निगाहें, कुछ की हसरत हुई पूरी

Sun, 17 Nov 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
jungal
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। पहले दिन ही भारी संख्या में सैलानियों की भीड़ पार्क में रही। इस दिन सैलानियों को पार्क का नि:शुल्क भ्रमण कराया गया। देर शाम तक सैलानियों ने पार्क का जिप्सियों से भ्रमण किया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे पर्यटन सत्र शुरू किया गया। वन निगम के जीएम केके सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले विधिवत ढंग से हवन पूजन किया गया। दून इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने दुधवा के जंगल के मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोली सजाई। जबकि टाइगर हैवेन सोसाइटी शिक्षक शेखर श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह के साथ ही नजरूल, अदिति, कीर्ति, प्रांजल, किशन, रवि, लकी, ममता, सुनैना, खुशबू आदि बच्चों ने पार्क के मुख्य द्वार पर रंगोली सजाकर पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाए। इस दौरान डीडी मनोज कुमार सोनकर, बफर जोन डीडी अनिल कुमार पटेल, प्रभागीय वनाधिकारी समीर वर्मा, वार्डेन दुधवा/बेलरायां एसके अंबरेश आदि के साथ ही पार्क अधिकारियों व कर्मचारियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पहले दिन दुधवा नेशनल पार्क के द्वार खुलने के बाद सबसे ज्यादा स्थानीय सैलानियों की भीड़ रही। सबसे पहली जिप्सी में अधिकारियों व अतिथियों ने पार्क का भ्रमण किया। इसके बाद स्थानीय सैलानियों को पार्क भ्रमण करने दिया गया। पहले दिन हालांकि बाहरी सैलानियों की कमी रही लेकिन लोकल के सैलानी काफी संख्या में पहुंचे। नि:शुल्क भ्रमण होने के कारण दुधवा के स्वागत कक्ष में सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच दुधवा स्थित कैंटीन का उद्घाटन पार्क प्रशासन ने शहर के वयोवृद्ध समाजसेवी व कांग्रेसी नेता रमेश चंद्र गर्ग से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और पुरुष गाइड उत्साहित
दुधवा के आगाज पर महिला और पुरुष गाइड काफी उत्साहित दिखे। जून से वह खाली बैठे थे और अब उनकी रोजी के दिन शुरू हुए तो यह स्थिति रही। दुधवा में पिछले दो सत्र से महिला गाइडों की नियुक्ति महिला सैलानियों को देखते हुए की गई थी। गाइडों ने दुधवा के आगाज पर खुशी जताई।
नन्हीं हथिनी दुर्गा बनी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र
नन्हीं हथिनी दुर्गा को देखने व दुलारने के लिए सैलानियों की खासी भीड़ जमा रही। दुर्गा ने भी सूंड़ उठाकर सैलानियों का पार्क में स्वागत किया। कई सैलानियों ने दुर्गा के साथ जमकर सेल्फी भी खींची। इससे पहले दुधवा पार्क के पर्यटन सत्र के शुभारंभ को लेकर दुर्गा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था जिससे वह बच्चों में बेहद लोकप्रिय रही।
नेचर कंजरवेशन एंड इको फाउंडेशन ने लगाई प्रदर्शनी
दुधवा नेशनल पार्क के शुभारंभ पर नेजर कंजरवेशन एंड इको फांउडेशन के सचिव लीलाधर उर्फ सोनू एवं उनकी टीम के साथ ही गाइड, चालकों द्वारा दुधवा में पाए जाने वाले पशु-पक्षियों के फोटो की प्रदर्शनी लगाई जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रदर्शनी देखने के लिए सैलानी भी रोमांचित नजर आए और पक्षियों को उनके नामों से जाना व पहचाना।

बाहर से आए सैलानियों ने बताया अपना रोमांच
लखनऊ से आए अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि वह पहली शिफ्ट में दुधवा के जंगल का रोमांच लेना चाहते थे। उनको यह नहीं पता था कि उद्घाटन के दिन देर से पर्यटन शुरू होता है। इसके कारण वह सुबह छह बजे से ही दुधवा आ गए थे लेकिन लंबे इंतजार के बाद जब उन्होंने दुधवा का भ्रमण किया तो यहां का अलग ही रोमांच नजर आया। बताया कि जंगल के अंदर के वातावरण, जैव विविधता और अलौकिक वातावरण को वह ताकते ही रह गए। हालांकि कोई वन्यजीव व टाइगर की साइटिंग न होने से वह मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed